पैरोल खत्म होने पर नहीं लौटा जेल, पुलिस ने किया काबू

नशा तस्करी के आरोप में दस साल की सजा काट रहा आरोपित पैरोल खत्म होने के बाद भी जेल नहीं लौटा तो जेल प्रबंधन की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपित को पकड़ कर जेल पहुंचाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 10:07 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 10:07 PM (IST)
पैरोल खत्म होने पर नहीं लौटा जेल, पुलिस ने किया काबू
पैरोल खत्म होने पर नहीं लौटा जेल, पुलिस ने किया काबू

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : नशा तस्करी के आरोप में दस साल की सजा काट रहा आरोपित पैरोल खत्म होने के बाद भी जेल नहीं लौटा तो जेल प्रबंधन की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपित को पकड़ कर जेल पहुंचाया। आरोपित पांच अप्रैल 2020 को आठ सप्ताह की पैरोल पर गया था। 29 मार्च 2021 को पैरोल खत्म होने का बाद जेल वापस नहीं गया।

थाना सिटी के एएसआइ रोशन लाल आरोपित कैदी प्रिस उर्फ काका निवासी सूरज नगर फिरोजपुर पर 22 दिसंबर 2014 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने आरोपित को 10 साल की कैद और एक लाख रुपए जुर्माना किया था। जुर्माना न देने की सूरत में छह महीने अतिरिक्त कैद काटने के आदेश हुए थे। जेल अधिकारियों ने बताया कि उक्त कैदी जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर के आदेशानुसार पांच अप्रैल 2020 को आठ सप्ताह पैरोल पर भेजा गया था और कोविड की महामारी के मद्देनजर हाईपावर कमेटी की हिदायतानुसार समय-समय पर पैरोल में बढ़ोतरी की गई और उसके अनुसार आरोपित प्रिस की जेल में 29 को वापसी बनती थी, लेकिन वह जेल में हासिल नहीं हुआ, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त कैदी को गिरफ्तार किया है।

प्रतिबंधित गोलियों सहित एक काबू संस, अबोहर : नारकोटिक्स रेंज सैल पुलिस ने एक युवक को 2400 प्रतिबंधित गोलियों समेत काबू किया है। प्रभारी सज्जन सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान पंजकोसी की तरफ जा रहे थे कि एक युवक राजस्थान की ओर से आता दिखाई दिया, जब उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उससे 2400 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपित की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला वासी आजमवाला जिला फाजिल्का के रूप में हुई। आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

भगोड़े के खिलाफ केस दर्ज संस, अबोहर : थाना बहाववाला पुलिस ने अदालत की ओर से भगोड़ा घोषित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश जसपाल वर्मा की अदालत ने विजय सिंह पुत्र अजायब सिंह वासी डेयरीवाल तहसील बाबा बकाला जिला अमृतसर रूलर को अदालत में पेश न होने पर भगोड़ा घोषित किया है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी