पत्नी के साथ न जाने पर हमला कर किया घायल

पति की पिटाई से तंग आकर मायके आई पत्नी के साथ जाने से मना करने पर पति ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। थाना जीरा में गांव साधु वाला में आरोपित व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:29 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:29 PM (IST)
पत्नी के साथ न जाने पर हमला कर किया घायल
पत्नी के साथ न जाने पर हमला कर किया घायल

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पति की पिटाई से तंग आकर मायके आई पत्नी के साथ जाने से मना करने पर पति ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। थाना जीरा में गांव साधु वाला में आरोपित व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।

थाना जीरा के एएसआइ जगतार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता गुरदित्त सिंह निवासी गांव साधु वाला ने बताया कि उसकी बहन गगनदीप कौर ने अपनी मर्जी से अवतार सिंह के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद आरोपित उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। मारपीट से तंग आकर वह मायके आकर रहने लगी थी। शिकातकर्ता ने बताया कि बीते सोमवार आरोपित अवतार सिंह जबरदस्ती उसकी बहन को अपने घर लेकर जाने के लिए आया था, जब उसे रोका गया तो उसने गगनदीप पर तेजधार हथियार से हमला करके उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दीवार फांद कर घर में घुसा चोर, गेट खोल ले गया एक्टिवा संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : दीवार फांद कर घर में चोर घर का गेट खोलकर एक्टिवा चोरी कर ले गए । थाना कुलगड़ी के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में दलीप सिंह निवासी यारे शाह वाला ने बताया कि आरोपित सूरज उसके घर की दीवार फांदकर अंदर खड़ी स्कूटरी एक्टिवा नंबर पीबी-05एन-9042 को गेट खोलकर चोरी कर फरार हो गया। बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित पर चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी