शोभायात्रा निकालकर किया गणपति का विसर्जन

एमईएस मंदिर में विराजमान फिरोजपुर के राजा गणपति बप्पा का सोमवार देर रात्रि विसर्जन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:56 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:56 PM (IST)
शोभायात्रा निकालकर किया गणपति का विसर्जन
शोभायात्रा निकालकर किया गणपति का विसर्जन

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : एमईएस मंदिर में विराजमान फिरोजपुर के राजा गणपति बप्पा का सोमवार देर रात्रि विसर्जन किया गया। विशाल सैन ने बताया कि मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जोकि विभिन्न बाजारों से होती हुई झोक हरिहर स्थित नहर में पहुंची। पिछले 10 दिन से लगातार बप्पा का सुबह-शाम विधिवत पूजन के पश्चात संकीर्तण व मंगल आरती होती थी, जिसमें सैंकड़ो की संख्या में भक्तजन हिस्सा लेते थे।

अंतिम दिन गणपति बप्पा का ढोल-नगाड़ों की थाप पर नगर भ्रमण करवाया, जिसमें बैंड बाजो के साथ-साथ झांकिया निकाली गई। शिव की मस्ती व कृष्ण-राधा की झांकियों ने सभी को मंत्रमुगध कर दिया। विशाल सैन ने बताया कि यात्रा का विभिन्न बाजारो में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया और लोगों ने अपने घरों के बाहर बप्पा की मंगल आरती भी की। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा वर्षो से यह उत्सव युवा साथियो के सहयोग से मनाया जा रहा है और गणपति बप्पा को फिरोजपुर के राजा का नाम देकर उनकी अराधना की जाती है।

धूमधाम से दी बप्पा को विदाई संस, अबोहर: गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से सम्पन्न हो गया। इस मौके पर गणपति भक्तों ने शहर में झांकी निकालीं और गणपति बप्पा को अगले वर्ष फिर से आने की कामना करते हुए विदा किया।

शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग अपने घरों में स्थापित गणपति की मूर्तियां लेकर कंधवाला रोड से गुजरती नहर पर पहुंचे और वहां विसर्जन किया गया। इस कार्यक्रम में यूथ अकाली दल के जिला प्रधान हरबिदर सिंह हैरी भी पहुंचे। हैरी ने कहा कि गणपति महाराज हर वर्ष खुशियां बांटने आते हैं। वे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं, जिनके घर में गणपति विराजते हैं।

chat bot
आपका साथी