स्कालशिप घोटाले के विरोध में शुरू की भूख हड़ताल

अनुसूचित जाति से संबंधित दो लाख दलित विद्यार्थियों के स्कालरशिप घोटाले में शामिल मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ मंगलवार को जिला टीम आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:02 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:02 PM (IST)
स्कालशिप घोटाले के विरोध में शुरू की भूख हड़ताल
स्कालशिप घोटाले के विरोध में शुरू की भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : अनुसूचित जाति से संबंधित दो लाख दलित विद्यार्थियों के स्कालरशिप घोटाले में शामिल मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ मंगलवार को जिला टीम आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू की है। भूख हड़ताल बैठे आप नेताओं ने बताया कि यह हड़ताल एक सप्ताह तक सुबह 11 से रात बजे तक चलेगी।

इस दौरान पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष नरेश कटारिया और एससी विग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रजनीश दहिया ने कहा कि पंजाब लीडरशिप के नेतृत्व में राज्य के हर जिले में भूख हड़ताल की जा रही है। एससी विग पंजाब के अध्यक्ष लाल चंद कटारुचक ने भूख हड़ताल के लिए जिला स्तरीय टीमों का गठन किया है, जो हड़ताल के दौरान ड्यूटी पर रहेंगी। जिला सचिव इकबाल सिंह ढिल्लो ने बताया की फिरोजपुर जिले में रोटेशन वाइज चारों विधानसभा क्षेत्र में संभावित उम्मीदवार, विभिन्न विग के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर रहेंगे। पहले दिन फिरोजपुर शहरी विधानसभा संबंधित पदाधिकारी और कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे । जिला सचिव ने बताया कि पहले दिन जिला प्रधान एससी विग फिरोजपुर रजनीश दहिया, शहरी विधानसभा क्षेत्र से हरजिदर सिंह सिद्धू, शंटी घारु, सुखराज सिंह गोरा, डा. प्रदीप राणा, दलेर सिंह भुल्लर सहित उनके साथी भूख हड़ताल पर बैठे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बीबी भूपिदर कौर संधू, जिला मीडिया प्रभारी डा. निरवैर सिधी, मोडा सिंह अंजान, विनोद सोई, फौजी सुरजीत सिंह, जसपाल सिंह विर्क, गगन कंतोड, बाबा राजिदर सिंह, आतिश शर्मा, उदय चंद दहिया, प्रिस चोपड़ा, राजकुमार राजू, गुरप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह, नंबरदार अमृत शर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी