केक काटकर मनाया हाकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिवस

हाकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिवस शहीद भगत सिंह स्टेडियम में केक काटकर मनाया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 05:14 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 05:14 PM (IST)
केक काटकर मनाया हाकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिवस
केक काटकर मनाया हाकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिवस

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : हाकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिवस शहीद भगत सिंह स्टेडियम में केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन फिरोजपुर के प्रधान व शिक्षाविद अनिरुद्ध गुप्ता ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उनकी हौसलाअफजाई की और नेशनल स्पो‌र्ट्स डे के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें इस दिवस की शुभकामनाएं दी।

हाकी फिरोजपुर एसोसिएशन के महासचिव मनमीत सिंह रूबल ने बताया कि अनिरुद्ध गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ओलंपियन अजीत सिंह, पूर्व खेल अधिकारी हरनारायण सिंह लाडी, नवशेर सिंह, सुनील कुमार, रामलाल, जोगिन्द्र काला, तेजबीर सि, जसप्रीत सिंह, सुखप्रीत सिंह ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।

अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि सीमावर्ती जिले का खेलो के क्षेत्र में नाम ऊंचा उठाने के लिए अनेको तरह के प्रकल्प चलाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हाकी एस्ट्रोस्टफ लगने से जहां स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच खेले जा सकेंगे तो वही एथलेटिक ट्रैक पर भी विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में खिलाडि़यों को कोई समस्या पेश ना आएं, इसके लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी