हेल्पिग हैंड्स संस्था ने चौथा रक्तदान कैंप लगाया

इलाकेभर में अपनी समाज सेवाओं के कारण चर्चित हेल्पिग हैंड्स वेलफेयर सोसायटी जीरा ने शहीद भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित चौथा रक्तदान कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:03 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:03 PM (IST)
हेल्पिग हैंड्स संस्था ने चौथा रक्तदान कैंप लगाया
हेल्पिग हैंड्स संस्था ने चौथा रक्तदान कैंप लगाया

संवाद सूत्र जीरा, (फिरोजपुर) : इलाकेभर में अपनी समाज सेवाओं के कारण चर्चित हेल्पिग हैंड्स वेलफेयर सोसायटी जीरा ने शहीद भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित चौथा रक्तदान कैंप लगाया। श्री कृष्णा मंदिर जन कल्याण भवन में लगाए गए कैंप में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, धार्मिक जत्थेबंदियों, राजनीतिक पार्टियों व एनआरआइ का सहयोग रहा। कैंप के दौरान ब्लड सेवा सोसायटी मोगा की देखरेख में दानियों ने 222 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर संस्था द्वारा समाजसेवी मनदीप कौर टांगरा, एसडीएम रंजीत सिंह भुल्लर, गुरप्रीत सिंह मिटू मालवा, फाउंडर उमेश छाबड़ा, पूर्व चेयरमैन अवतार सिंह जीरा, भूपिदर सिंह मनी पार्षद, हरप्रीत सिंह बबलू, प्रिस घुरकी, सुखविदर सिंह सहिजादा, हरप्रीत सिंह गोरा, चेयरमैन जसपाल सिंह पन्नू, एडवोकेट तरुण के अलावा इलाके भर की शख्सियतों ने शिरकत की। इस मौके पर एंबुलेंस का शुभारंभ भी किया गया।

chat bot
आपका साथी