सेहत कर्मियों ने मोरिडा की रैली में लिया हिस्सा

मल्टीपर्पज हेल्थ कर्मचारी मेल यूनियन पंजाब और पैरा मेडिकल एवं सेहत कर्मचारी यूनियन पंजाब के नेताओं ने रविवार को बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के हलका मोरिडा में बड़ी रैली में हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:51 PM (IST)
सेहत कर्मियों ने मोरिडा की रैली में लिया हिस्सा
सेहत कर्मियों ने मोरिडा की रैली में लिया हिस्सा

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : मल्टीपर्पज हेल्थ कर्मचारी मेल यूनियन पंजाब और पैरा मेडिकल एवं सेहत कर्मचारी यूनियन पंजाब के नेताओं ने रविवार को बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के हलका मोरिडा में बड़ी रैली में हिस्सा लिया।

जत्थेबंदी के नेताओं गुरप्रीत सिंह मंगवाल, विरसा सिंह पन्नू, जगतार जीरा, नरिदर शर्मा फिरोजपुर, राम प्रसाद फिरोजपुर, अंग्रेज सिंह औलख, हरजीत सिंह पोहविड, अवतार गंढूआ, बलजीत सिंह, रविंद्र रवि, परमजीत सिंह घरियाला, जगतार सतराना, दलजीत ढिल्लों, दिलबाग, कुलविंदर सिद्धू, गुरतेज सिंह सहित अन्य अलग-अलग नेता काफिलों समेत पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी न की गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

हिदू देवी देवताओं की फोटो वाले पटाखों पर लगे रोक संस, अबोहर: बजरंग दल हिदुस्तान की बैठक रविवार को खुइयां सरवर स्थित गोविद गोपाल गोशाला में हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सोनी ने कहा कि दीपावली पर हिदू देवी देवताओं तस्वीर वाले अनेक प्रकार के पटाखे तैयार किए जाते हैं जिससे हिदू धर्म की भावनाएं आहत होती है।

उन्होंने कहा दीपावली पर एक मां लक्ष्मी की पूजा होती है, वही दूसरी ओर उनके नाम के चित्र वाले पटाखे अग्नि भेंट किए जाते हैं। उन्होंने कहा आतिशबाजी बनाने वाले लोग इस बात को सुनिश्चित बनाएं कि किसी प्रकार की आतिशबाजी और पटाखों पर किसी देवी-देवताओं की फोटो ना हो। बजरंग दल हिदुस्तान की चेतावनी है यदि देवी-देवताओं वाली तस्वीर वाले पटाखे बनाने वाले लोगों का पता चलता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई और केस दर्ज करवाया जाएगा। इस मौके पर जिला चेयरमैन मदन वर्मा, राष्ट्रीय प्रचारक रजनीश पूनिया, जसपाल दिनोदिया, जयप्रकाश शास्त्री, सपना शर्मा राजू सेतिया व अन्य मेंबर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी