क्लब पदाधिकारियों को विधायक नें सौंपा पांच लाख का चेक

समाजसेवा के समर्पित फिरोजपुर वेलफेयर क्लब के पदाधिकारियों को विधायक परमिदर सिंह पिकी ने सोमवार को पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 07:38 PM (IST)
क्लब पदाधिकारियों को विधायक नें सौंपा पांच लाख का चेक
क्लब पदाधिकारियों को विधायक नें सौंपा पांच लाख का चेक

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : समाजसेवा के समर्पित फिरोजपुर वेलफेयर क्लब के पदाधिकारियों को विधायक परमिदर सिंह पिकी ने सोमवार को पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया। उन्होंने कहा कि क्लब पिछले कई वर्षो से लावारिस व गरीब परिवारों के शवों का दाह संस्कार कर समाज में अहम भूमिका निभा रहा है। सोसायटी ने पिछले दिनों कोविड संक्रमित से मरने वाले 54 लोगों का भी दाह संस्कार किया है। साथ ही कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों को दवाईयां और राशन भी बांटा है।

क्लब के चेयरमैन प्रवीन मल्होत्रा, प्रधान अरुण शर्मा, सचिव पृथ्वी राज मोंगा ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि ये क्लब समाज सेवा के कार्यों को ओर बढ़ाएगा। इस मौके पर पूर्व कौंसिल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, रिकू ग्रोवर मौजूदा अध्यक्ष नगर कौंसिल, कुलदीप मैनी, सदनदीन साजन और दीपक गुप्ता भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी