भगवान के समान है गुरु का स्थान : महामंडलेश्वर

स्वामी स्वत प्रकाश शिवाला मंदिर में शिवशक्ति योग मिशन की ओर से गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। गुरु पूर्णिमा पर पूरे शिवालय को फूलों से सजाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:51 PM (IST)
भगवान के समान है गुरु का स्थान : महामंडलेश्वर
भगवान के समान है गुरु का स्थान : महामंडलेश्वर

संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : स्वामी स्वत: प्रकाश शिवाला मंदिर में शिवशक्ति योग मिशन की ओर से गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। गुरु पूर्णिमा पर पूरे शिवालय को फूलों से सजाया गया। इस दौरान सुबह आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी आत्मानंद पुरी जी महाराज तथा भक्तजनों द्वारा सुबह सिद्ध स्वामी स्वत: प्रकाश पुरी जी महाराज तथा स्वामी गणेशपुरी जी महाराज की मूर्तियों का विधिवत पूजन किया गया तथा यज्ञ शाला में हवन की विधिवत आहुतियां डाली गई।

इस दौरान गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद पुरी जी महाराज ने कहा कि सभी के अंतस में आध्यात्मिक आकांक्षा, सत्य-निष्ठा और स्वरूप अनुसंधान की भावना बलवती हो जो सर्वथा शुभ हो। भारतीय इतिहास गुरु-शिष्य संबंधों की गाथाओं से भरी पड़ी है। समय-समय पर पूज्य सद्गुरु ने जन-कल्याण के लिये मंत्र दिया, जिसे उनके शिष्यों ने दूर-दूर तक प्रसारित एवं प्रचारित किया। गुरु के लिए पूर्णिमा से बढ़कर और कोई तिथि नहीं हो सकती। इस दिन हमें अपने गुरुजनों के श्रीचरणों में अपनी समस्त श्रद्धा अर्पित कर अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करनी चाहिए। गुरु का स्थान भगवान के बराबर माना जाता है, क्योंकि गुरु, व्यक्ति और सर्वशक्तिमान के बीच एक कड़ी का काम करते हैं। इस मौके पर पर आम आदमी पार्टी पंजाब के ज्वाइंट सचिव शमिद्र सिंह खिडा, जिला प्रधान नरेश कटारिया, युवा नेता हरबीर सिंह जीरा, एडवोकेट तरुण झट्टा के अलावा ओमप्रकाश पुरी, जुगल किशोर, गुलशन शर्मा, शक्ति सूद, बलवंत चौधरी, सुंदरम सूद, गुलशन नरूला, सतेंद्र सचदेवा, वीर सिंह चावला, वनीत कालड़ा, गगन शर्मा, उद्देश कटारिया व राजकुमारआदिउपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी