गांव बग्गेके में गुरमति समागम 24 को

ब्रह्मज्ञानी धन-धन बाबा बुढा साहिब जी की याद में दाना मंडी गांव बग्गेके में करवाए जाने वाले वार्षिक गुरमीत समारोह का पोस्टर शनिवार को रिलीज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:48 PM (IST)
गांव बग्गेके में गुरमति समागम 24 को
गांव बग्गेके में गुरमति समागम 24 को

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : ब्रह्मज्ञानी धन-धन बाबा बुढा साहिब जी की याद में दाना मंडी गांव बग्गेके में करवाए जाने वाले वार्षिक गुरमीत समारोह का पोस्टर शनिवार को रिलीज किया गया। इस दौरान सरपंच रणजीत सिंह व प्रबंधक कमेटी मैंबर प्रितपाल सिंह, जसबीर सिंह रोसा, जरनैल सिंह, राज सिंह बराड़, बलविंद्र सिंह, निर्मल सिंह, रघुबीर सिंह, बलजीत सिंह पूर्व सरपंच व बलवीर सिंह ने बताया कि इस बार दाना मंडी में क्षेत्र की संगत के सहयोग से 6वां महान समारोह करवाया जा रहा है, जिसमें 24 सितंबर को दाना मंडी में नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब शुरु किए जाएंगे और शाम को दीवान सजाए जाएंगे।

इस दौरान भाई बलजिंद्र सिंह जी गुरु घर जामनी साहिब बजीदपुर से हाजिरी लगवाएंगे और 25 सितंबर को शाम के समय सजाए जाने वाले दीवान में भाई जतिंद्रपाल सिंह सैदां रुहेंला, बीबी हरप्रीत कौर वाहेनुर हाजिरी भरकर सिख संगत को गुरु इतिहास के साथ जोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को रखे गए अखंड पाठों का भोग डालने के बाद खुले पंडाल में दीवान सजाए जाएंगे, जिसमें भई दविन्द्र सिंह बटाला हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई सतवंत सिंह सारा गुरबाणी कीर्तन व कथा विचारों से संगतं को निहाल करेंगे। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा।

अरूट जी महाराज चौक का निर्माण शुरू संवाद सहयोगी, अबोहर : बस स्टैंड के निकट अरोड़वंश समाज के सहयोग से बनने वाले अरूट जी महाराज के भव्य चौक के निर्माण का शुभारंभ शनिवार को विधायक अरुण नारंग, नगर निगम मेयर विमल ठठई, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल व अरोड़वंश धर्मशाला के प्रधान विपन नागपाल ने भूमि पूजन कर किया। इस दौरान अरोड़ा समाज के गणमान्य लोगों ने अरूट जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

विधायक नारंग व विमल ठठई ने कहा कि अरूट जी महाराज का बनने जा रहा भव्य चौक विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इस भव्य चौक के निर्माण से अरोड़ा समाज की भावी पीढी को उनके जीवन एवं आर्दशों की जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि अरूट जी महाराज अरोड़ा समाज के युग प्रवर्तक हैं। प्रवीण चावला ने अरोड़ा बिरादरी के उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने अरूट जी के चौक निर्माण के लिए अपनी मेहनत की कमाई से आर्थिक सहयोग दिया है। इस चौक पर करीब 15 लाख खर्च कर इसे भव्य रूप प्रदान किया जाएगा, जहां पर अरूट जी की भव्य प्रतिमा के पास फूल, फव्वारे व लाईटें आदि लगाई जाएंगी। इस मौके पर नगर कांग्रेस प्रधान मोहन लाल ठठई, नरेश खुराना, प्रवीण चावला, डा. रिशी नारंग, डा. राजिंद्र गिरधर, महेंद्र बठला काली, अशोक छाबड़ा, गौरव टक्कर, सुभाष बजाज, डा. अजीत वधवा, सुरेश ठठई, प्रेम अनेजा, पार्षद मेहर चंद तनेजा व अरोड़ा बिरादरी के अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी