ग्रीन फिरोजपुर क्लीन फिरोजपुर मुहिम की शुरुआत

एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ग्रीन फिरोजपुर क्लीन फिरोजपुर ( एनवायरमेंटल संडे) के नाम से पर्यावरण संरक्षण हेतु अभियान चलाने का प्रयास किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 09:47 PM (IST)
ग्रीन फिरोजपुर क्लीन फिरोजपुर मुहिम की शुरुआत
ग्रीन फिरोजपुर क्लीन फिरोजपुर मुहिम की शुरुआत

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ग्रीन फिरोजपुर क्लीन फिरोजपुर ( एनवायरमेंटल संडे) के नाम से पर्यावरण संरक्षण हेतु अभियान चलाने का प्रयास किया गया है। एनजीओ एक प्रयास के अध्यक्ष सरबजीत शर्मा सनी ने बताया कि इस अभियान के तहत रविवार को सावन माह के शुभारंभ पर पहला एनवायरमेंटल संडे पौधारोपण कार्यक्रम विवेकानंद व‌र्ल्ड स्कूल फिरोजपुर में करवाया गया, जिसमें विवेकानंद व‌र्ल्ड स्कूल के चेयरमैन गौरव भास्कर, प्रिसिपल विपन शर्मा, परमवीर शर्मा व समस्त मैनेजमेंट स्टाफ सदस्यों का योगदान रहा।

उन्होंने बताया कि सोसायटी द्वारा हर रविवार को शहर के अलग-अलग जगहों पर पौधारोपण किया जाएगा और पौधे उसी जगह पर लगाए जाएंगे, जहां पर उनकी ठीक ढंग से देख रेख भी हो सके। रवि भारद्वाज ने बताया कि इस मौके पर टीम प्रयास की ओर से 10 पौधे लगाए गए, जिसमें जामुन ,नीम, गुलाब, कनेर, बकैन आदि पौधों की किस्में शामिल हैं और आने वाले दिनों में कुछ मेडिसिटी पौधे भी लगाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सोसायटी के पवन भाटिया, दानिश नारंग, सतीश शर्मा, धीरज भारद्वाज व गगन सिंह उपस्थित रहे।

जीरा के वार्ड सात में शुरू करवाए विकास कार्य संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) :

विधायक कुलबीर सिंह जीरा की ओर से पार्षद सर्बजीत कौर व गुरप्रीत सिंह जज ने रविवार को वार्ड नंबर सात में विकास कार्य शुरू करवाए। इस मौके पर नगर कौंसिल के प्रधान डा. रशपाल सिंह गिल उपस्थित थे। पूर्व नगर कौंसिल के अध्यक्ष सर्बजीत कौर के पति जज सिंह ने अपने कार्यकाल दौरान शहर की बेहतरी के लिए बहुत बड़ा योगदान डाला था। इस मौके पर सलविदर सिंह काला, एडवोकेट सतनाम सिंह, गुरमीत सिंह काका करियाना वाले, बंटी सेठी,रोहित बांसल, पवन मदान,रोहित बंसल रामलुभाया , गोल्डी गाबा, ठेकेदार कालड़ा, साहिल खुल्लर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी