वृद्ध आश्रम में भेंट की 10 लाख की ग्रांट

रामबाग में बने बुजुर्ग आश्रम की देखरेख करने के लिए विधायक परमिदर सिंह पिकी ने 10 लाख रुपए की ग्रांट का चेक आश्रम कमेटी को सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:16 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:16 PM (IST)
वृद्ध आश्रम में भेंट की 10 लाख की ग्रांट
वृद्ध आश्रम में भेंट की 10 लाख की ग्रांट

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : रामबाग में बने बुजुर्ग आश्रम की देखरेख करने के लिए विधायक परमिदर सिंह पिकी ने 10 लाख रुपए की ग्रांट का चेक आश्रम कमेटी को सौंपा। इस दौरान विधायक पिकी ने कहा कि आश्रम में रहने वाला हर बुजुर्ग उनके परिवार का सदस्य है और वह हमेशा उनकी सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

इस मौके पर आश्रम के चेयरमैन हरीश गोयल व पवन बांसल ने विधायक परमिदर सिंह पिकी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पहले भी विधायक की तरफ से लाखों रुपए की ग्रांट दी गई है, जिस तहत बुजुर्ग आश्रम में विकास करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कई विधायक क्षेत्र में रहे है, लेकिन किसी ने भी बुजुर्ग आश्रम या यहां रहने वाले लोगों की सार नहीं ली। इस मौके पर पवन गर्ग, नरेश गर्ग, रजिदर छाबड़ा, राहुल छारीया, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।

यूथ कांग्रेस ने अरनीवाला में करवाई भाषण प्रतियोगिता संवाद सूत्र, मंडी अरनीवाला (फाजिल्का): यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रुपिदर सिंह उर्फ रूबी गिल की ओर से रविवार को मंडी अरनीवाला के कंबोज पैलेस में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस पंजाब के प्रभारी आतिफ कार अहमद थे।

इस मौके युवाओं ने अलग-अलग मुद्दों पर अपने विचार पेश किए और भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में राजेंद्र शर्मा, सहजपाल सिंह, बलजिदर सिंह भट्टी, बिट्टू आदि युवाओं ने अपनी भाषण प्रतिभा दिखाई। इस मौके मुख्य मेहमान आतिफकार अहमद ने सभी यूथ कार्यकर्ताओं को इस मुहिम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा इस मौके का फायदा उठाएं। उन्होंने कई ऐसे नेताओं की उदाहरण दी, जो यूथ कांग्रेस से आकर मंत्री व मुख्यमंत्री भी बने। इस मौके न्यायाधीश की भूमिका अजय कुमार कुक्कड़ व उनके साथ अन्य दो ओर जज ने निभाई। अंत में मुख्य मेहमान अहमद को स्मृति चिन्ह व सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके अजय कुक्कड़, पीएनबी बैंक के उपाध्यक्ष कंवल कालड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी चौधरी कृष्ण कंबोज, जसवंत सिंह, बिट्टू चिमनेवाला, कमल चहल, राजेंद्र शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी