गवर्नमेंट स्कूल टीचर यूनियन का किया गठन

गवर्नमेंट स्कूल टीचर यूनियन जिला फिरोजपुर का शनिवार को गठन किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:58 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:58 PM (IST)
गवर्नमेंट स्कूल टीचर यूनियन का किया गठन
गवर्नमेंट स्कूल टीचर यूनियन का किया गठन

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : गवर्नमेंट स्कूल टीचर यूनियन जिला फिरोजपुर का शनिवार को गठन किया गया और इसके लिए कामरेड जरनैल सिंह भवन में संस्था के प्रदेश प्रधान सुरिंद्र कुमार पुआरी, महासचिव बलकार वल्टोही, सीनियर उप प्रधान प्रेम चावला व वित्त सचिव नवीन कुमार सचदेवा की देख-रेख में जनरल ईजलास आयोजित किया गया।

इस दौरान जिला फिरोजपुर के प्रधान बाज सिंह भुल्लर ने पुरानी जिला कमेटी को भंग करके नई कमेटी का गठन करने की घोषणा की, जिसके बाद सर्वसम्मति से सुखजिंद्र सिंह खानपुरिया को फिरोजपुर का अध्यक्ष, परमिंद्र सिंह सोढी को महासचिव व बहाज सिंह भुल्लर को प्रदेश एडीशनल महासचिव चुना गया। इस मौके पर अध्यापक नेता प्रवीण कुमार लुधियाना, गुरप्रीत सिंह माड़ीमेघा, कारज सिंह कैरो, अमृतपाल सिंह, अमनदीप सिंह जौहल, जसपाल संधू, जीवन लाल, सुखविंद्र सिह भुल्लर, गुरविंद्र सिंह जीरा, गुलजार मसीह, मेहरदीप सिंह पिछी, अशोक कौशल, कुलवंत सिंह चानी, भगवान दास जलालाबाद, बलवंत सिंह, ओम प्रकाश, राम प्रसाद आदि ने विचार रखे। अंत में चुने गए जिला प्रधान सुखविंद्र खानपुरिया व महासचिव परमिंद्र सिंह सोढी ने सभी का अभार व्यक्त किया। इस दौरान मनदीप सिंह थिद प्रिसीपल, गुरमीत सिंह बीपीईओ, हरफूल सिंह प्रिसीपल, अरविंद्र सिंह मुख्य अध्यापक व बेअंत सिंह मुख्य अध्यापक को सम्मानित किया गया।

सिख विरोधी कार्रवाई करने वालों से नहीं कोई नाता : सभा नेता संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: जो लोग सिखी पहरावे में रहकर सिख विरोधी कार्रवाईयां कर रहे है और श्री अकाल तख्त साहिब की मान-मर्यादा और गुरु सिद्धांतों से भाग चुके है, उनके साथ हमारा कोई संबंध नहीं है। यह विचार पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए ग्रंथी रागी ढाडी जत्थे के जिला प्रधान सुखमंदर संह व उनके साथियों ने व्यक्त करते हुए कहा कि कुछेक सभाएं गुरु र्यादा व श्री अकाल तख्त साहिब से जारी हुए आदेशों को न मानते हुए पैलेसों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरुप ले जाकर पाठ कर रहे है और इसके साथ ही चंद पैसों के लालच में आकर वर्जित स्थानों पर जाकर अरदासें करते है।

उन्होंने कहा कि कौम सब जानती है कि कौन सच्चा है और कौन झूठा है। इसलिए पंथ कभी भी उन्हें माफ नहीं करेगा और अपनी जाती दुश्मनी और सियासी हितों के कारण गुरु पंथ के सिद्धांतों को भी यह दाव पर लगाकर पाप के भागीदार बन रहे हैं। उन्होंने सिख जत्थेबंदियों की तरफ से 20 सितंबर को होने वाले समारोह का समर्थन करते हुए कहा कि सिद्धांत हीन लोगों को सजा दिलवाकर ही हम दम लेंगे। इस मौके पर सुखमंदर सिंह, सोभा सिंह, टहल सिंह, जरनैल सिंह, साहिब सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी