सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल छांगाराय सर्वोत्तम स्कूल घोषित

स्कूल शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री पंजाब विजय इंद्र सिगला ने ओवरआल ग्रेडिग के आधार पर सेशन 2020-21 के सर्वोत्तम सरकारी स्कूलों की जिला अनुसार सूची जारी की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 10:03 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 10:03 PM (IST)
सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल छांगाराय सर्वोत्तम स्कूल घोषित
सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल छांगाराय सर्वोत्तम स्कूल घोषित

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : स्कूल शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री पंजाब विजय इंद्र सिगला ने ओवरआल ग्रेडिग के आधार पर सेशन 2020-21 के सर्वोत्तम सरकारी स्कूलों की जिला अनुसार सूची जारी की है। जिला फिरोजपुर में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल छांगाराय उताड़ को हाई स्कूलों की श्रेणी में सर्वोत्तम स्कूल घोषित किया गया है और 7.5 लाख रुपए का ईनाम देने का ऐलान किया गया है।

स्कूल के मुख्य अध्यापक उमेश कुमार स्टेट अवार्डी ने बताया कि स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, प्रोजेक्टर, सीसीटीवी कैमरे, पीने वाले पानी के लिए आरओ व्यवस्था, मैथ पार्क, विज्ञान पार्क, ट्रैफिक पार्क, भाषा पार्क आदि बनाऐ गए हैं। उन्होंने कहा कि एसएमसी समिति और स्कूल के स्टाफ की तरफ से की जा रही सख्त मेहनत को फल मिला है।

फाजिल्का के चार स्कूल सर्वोत्तम सूची में हुए शामिल संवाद सूत्र, फाजिल्का : शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत शिक्षामंत्री विजय इंद्र सिगला ने पंजाब के सर्वोत्तम स्कूलों की सूची जारी की। डीईओ डा. त्रिलोचन सिंह ने बताया कि स्कूलों की श्रेणियों को मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी तीन प्रकार में बांटा गया है और जिले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को पांच लाख, 7.5 लाख और 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

डा. सिद्धू ने बताया कि जिला फाजिल्का के दो स्कूल सरकारी मिडिल स्कूल बेगांवाली और सरकारी मिडिल स्कूल लक्खा मुहासिब को सांझे तौर पर पांच लाख का पुरस्कार लेने वाले स्कूलों की सूची में शामिल किया गया है। सरकारी हाई स्कूल हीरांवाली को जिले का सर्वोत्तम स्कूल घोषित किया गया है, जिसको 7.5 लाख की पुरुस्कार राशि दी जाएगी और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बघ्घेके उताड़ को 10 लाख की पुरुस्कार राशि प्राप्त करने वाली कैटागिरी में शामिल किया गया है। पंजाब के सर्वोत्तम स्कूलों में शामिल जिला फाजिल्का के चार स्कूलों के स्कूल मुखियों को जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी शिक्षा) डा. त्रिलोचन सिंह सिद्धू ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी