नौ से 11 तक बसों का करेंगे चक्का जाम कर्मचारी

ठेका मुलाजिम मोर्चा पंजाब के बैनर तले रोडवेज व पनबस कांट्रैक्ट कर्मियों 27 बस स्टैंडों के साथ-साथ फिरोजपुर छावनी के बस स्टैंड पर हड़ताल कर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:36 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:36 PM (IST)
नौ से 11 तक बसों का करेंगे चक्का जाम कर्मचारी
नौ से 11 तक बसों का करेंगे चक्का जाम कर्मचारी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : ठेका मुलाजिम मोर्चा पंजाब के बैनर तले रोडवेज व पनबस कांट्रैक्ट कर्मियों 27 बस स्टैंडों के साथ-साथ फिरोजपुर छावनी के बस स्टैंड पर हड़ताल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समूह ठेका मुलाजिमों को रेगुलर करने और घर-घर नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आई कैप्टन सरकार के चार साल बीतने पर भी मुलाजिमों को रेगुलर नहीं किया गया।

इस दौरान चेयरमैन सुरजीत सिंह, लखविंद्र सिंह, कैशियर सुखपाल सिंह, सहायक सचिव हरजीत सिंह ने कहा कि सरकार अपने वादे अनुसार सभी ठेका मुलाजिमों को रेैगुलर करे और उनकी अन्य मांगों को भी पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नौ से 11 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल करके मुख्यमंत्री या पंजाब प्रधान कांग्रेस का घेराव करेंगे और यदि इसके बावजूद भी सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया तो संघर्ष तेज करेंगे। जल सप्लाई कर्मियों ने सामूहिक छुट्टी लेकर किया प्रदर्शन संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के आह्वान पर जल सप्लाई एवं सैनीटेशन वर्कर यूनियन फिरोजपुर के नेताओं ने जल सप्लाई विभाग के उप मंडल दफ्तर के आगे सामूहिक छुट्टी लेकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने 48 घंटे के लिए विभागीय कार्यों का बायकाट करके सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

इस मौके रुपिंद्र सिंह उप प्रधान, बलकार सिंह प्यारेआना, रणजीत सिंह खालसा आदि ने कहा कि सरकार जल सप्लाई विभाग के इनलिस्टमैंट, कंपनीयों, सोसायटी और आऊटसोर्सिंग के सभी कर्मचारियों को 2020 एक्ट में लेकर रेगुलर करे मांगों को पूरा किया जाए। इस मौके पर सर्कल प्रधान बलजीत सिंह, मलकीत सिंह गुरुहरसहाय, सुखदेव सिंह ममदोट, सतपाल सिंह, हरजीत सिंह, निशान सिंह, संतोख सिंह, अशोक कुमार, विजय कुमार, रमेश कुमार, सुजीत सिंह ब्लाक घल्लखुर्द आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी