मुफ्त कोविड टीकाकरण कैंप 16 को

समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद् गुरुहरसहाय की ओर से 16 अप्रैल को कोविड-19 टीकाकरण कैंप स्थानीय शहर के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में लगाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:08 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:08 PM (IST)
मुफ्त कोविड टीकाकरण कैंप 16 को
मुफ्त कोविड टीकाकरण कैंप 16 को

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद् गुरुहरसहाय की ओर से 16 अप्रैल को कोविड-19 टीकाकरण कैंप स्थानीय शहर के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में लगाया जा रहा है। संस्था के प्रधान पवन कंधारी ने बताया कि कैंप में 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। इस कैंप में टीकाकरण करवाने वाले व्यक्ति अपने साथ अधार कार्ड जरूर लेकर आएं व समाजिक दूरी बनए रखें और मास्क जरुर पहने। इस कैंप के को-आर्डीनेटर गौरव मुंजाल व सह को-आर्डीनेटर विपन लोटा होंगे। इस मौके पर संस्था के सचिव कोमल शर्मा, रवि गुप्ता, अशोक मोंगा, संदीप मदान आदि मौजूद थे।

शिविर में 270 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका संवाद सहयोगी, अबोहर : श्री बालाजी समाज सेवा संघ की ओर से एसडीएम के आदेश पर सरकारी अस्पताल के सहयोग से वीरवार को कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन गुरुद्वारा श्री संगतसर साहिब में किया गया। संस्था के अध्यक्ष गगन मल्होत्रा ने बताया कि कैंप में 270 व्यक्तियों को मेडिकल सुपरवाइजर भारत सेठी की देख रेख में कोविड-19 का टीका लगाया गया।

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रोजाना घर घर जाकर प्रेरित किया जा रहा है। संस्था सदस्यों द्वारा लोगों के मन से कोरोना वैक्सीन को लेकर जो भ्रांतियां हैं उनको दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से शुक्रवार से शहर के दो स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। एसएमओ डा. गगनदीप सिंह और संस्था प्रमुख गगन मल्होत्रा ने लोगों से अपील की कि 45 वर्ष की उम्र से ज्यादा के लोग जोकि किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त हैं वह लोग भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड-19 का टीका लगवाएं। कैंप में हेल्थ सुपरवाइजर भारत सेठी, वैक्सीनेटर सुमेर देवी आशा वर्कर पूजा, दया शर्मा, कंप्यूटर टीचर राजविदर, अमित व संस्था की ओर से शेरी बठला, संजय नागौरी हैप्पी नारंग साहिल छाबड़ा कृष्ण बंसल ने अपनी सेवाएं दी।

chat bot
आपका साथी