सवा दो लाख की ठगी मारने के आरोप में केस दर्ज

थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ दो लाख 30 हजार ठगी का मामला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:18 PM (IST)
सवा दो लाख की ठगी मारने के आरोप में केस दर्ज
सवा दो लाख की ठगी मारने के आरोप में केस दर्ज

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ दो लाख 30 हजार की ठगी करने के आरोप में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआइ बलजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता सूबा सिंह निवासी मल्लवाल कदीम ने बताया कि उसने आरोपित बलजिन्द्र निवासी हाजेवाला से तीन लाख रुपए ब्याज पर लिए थे, अगस्त 2019 में दो लाख रुपये ब्याज अपने पंजाब ग्रामीण बैंक मलवाल कदीम के बैंक खाते के जरिए वापिस कर दिए थे। इसके बाद जून 2020 को हिसाब करने पर शिकायतकर्ता को चार लाख 60 हजार रुपए वापिस करने आए थे और वह उसने आरोपी को वापिस कर दिए थे, लेकिन आरोपी बलजिन्द्र सिंह ने हेराफेरी करके जाली चेक लगाकर उसके खाते से दो लाख 30 हजार की राशि अपने खाते में करवा ली। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस के उच्च अधिकारी की जांच के बाद पर्चा दर्ज किया गया है और अब आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

घर में घुसकर महिलाओं को किया घायल, 12 पर पर्चा

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने गांव दुल्लेके नत्थू वाला के एक घर में दाखिल होकर महिलाएं से मारपीट करके जख्मी करने के आरोप में 12 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना गुरुहरसहाय के सहायक इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सुरिंद्र कौर पत्नी जोगिंद्र सिंह वासी दुल्लेके नत्थू वाला ने बताया कि बीते दिन आरोपी सोना राम पुत्र हरभजन लाल, सरोज रानी पत्नी सोना राम वासी जीवां अराई और 10 अज्ञात लोगों ने उसके घर में दाखिल होकर उसके साथ मारपीट की और उसकी बहू सरोज रानी पत्नी जसविदर सिंह के साथ भी मारपीट की। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी