फिरोजपुर से चोरी हुआ चार साल का बच्चा जालंधर से बरामद

रेलवे स्टेशन फिरोजपुर कैंट के पास डीआरएम दफ्तर फिरोजपुर के नजदीक बनी झुग्गी से चोरी हुए चार वर्षीय बच्चे को थाना सदर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर जालंधर के भोगपुर से बरामद कर लिया। बच्चे को चोरी करने वाले आरोपित बाप-बेटा भी फिरोजपुर शहर की बस्ती निजामदीन वाला में रहने वाले हैं। पुलिस बच्चे को चोरी करने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 11:00 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 11:00 PM (IST)
फिरोजपुर से चोरी हुआ चार साल का बच्चा जालंधर से बरामद
फिरोजपुर से चोरी हुआ चार साल का बच्चा जालंधर से बरामद

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : रेलवे स्टेशन फिरोजपुर कैंट के पास डीआरएम दफ्तर फिरोजपुर के नजदीक बनी झुग्गी से चोरी हुए चार वर्षीय बच्चे को थाना सदर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर जालंधर के भोगपुर से बरामद कर लिया। बच्चे को चोरी करने वाले आरोपित बाप-बेटा भी फिरोजपुर शहर की बस्ती निजामदीन वाला में रहने वाले हैं। पुलिस बच्चे को चोरी करने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सदर के सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि बच्चे के पिता मिठुन की शिकायत पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस को जांच के दौरान सूचना मिलने पर सुलतानिया पुत्र माम चंद और उसके बेटे अशोक कुमार निवासी बस्ती निजाम को जालंधर के भोगपुर से बच्चे सहित गिरफ्तार कर बच्चे को परिवार के हवाले कर दिया है। शिकायत में पीड़ित पिता मिठन निवासी बिहार ने बताया था कि वह रेलवे स्टेशन फिरोजपुर के पास झुग्गी में रहते हैं और कबाड़ उठाने का काम करते हैं। उसके चार बच्चे हैं। उसका सबसे बेटा चार साल का है। 21 फरवरी की रात को वह अपने परिवार सहित खाना खाकर सो गया था। सुबह उसकी पत्नी नानकी देवी ने बताया कि छोटा लड़का लीडा झुग्गी में नहीं है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।

हवेली में खड़ी ट्राली चोरी संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: थाना ममदोट की पुलिस ने हवेली में खड़ी ट्राली चोरी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना ममदोट के सहायक इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में प्रेम सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी गांव लक्खा हाजी ने बताया कि बुधवार को कोई व्यक्ति उसकी हवेली में खड़ी ट्राली को ट्रैक्टर के पीछे डालकर चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी