फिरोजपुर में मिले कोरोना के चार नए केस

जिले में रविवार को कोरोना के चार नए केस मिले हैं जबकि तीन संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 09:37 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 09:37 PM (IST)
फिरोजपुर में मिले कोरोना के चार नए केस
फिरोजपुर में मिले कोरोना के चार नए केस

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : जिले में रविवार को कोरोना के चार नए केस मिले हैं, जबकि तीन संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 11 हैं। अब तक जिले में 295919 लोगों के टैस्ट किए गए है, जिनमें से 14347 पाजिटिव केस पाए गए हैं और 1383 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कैंपों में 200 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

संवाद सूत्र, फाजिल्का: सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर सेवा भारती की ओर से गांव कौड़ियांवाली व बाधा में वैक्सीनेशन कैंप लगाकर 200 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम एएनएम पूनम रानी, जितेन्दर कुमार, आशा वर्कर पुष्पा रानी, राजिन्द्र कौर, राज रानी ने लोगों को कोविशीव्ल तथा कोवैक्सीन की दोनों डोज के टीके लगाए।

संस्था की महासचिव रमा भारती ने बताया कि लगातार कोरोना महामारी का कहर कम हो रहा है, जिसका मुख्य कारण देश भर में वैक्सीन को लेकर चलाया जा रहा महाअभियान है, जिसके तहत इस महा अभियान में सहयोग करते हुए संस्था द्वारा भी टीकाकरण कैंप लगाया गया। उन्होंने बताया कि गांव कौड़ियांवाली के आंगनबाड़ी सेंटर में 107 लोगों का टीकाकरण किया गया। यहां पर पीएडीपी बैंक के चेयरमैन तथा ब्लाक समिति सदस्य गुरजीत सिंह गिल्ल, गांव वासी राम लाल घोड़ेला, साब राम, पंचायत सदस्य गुरपाल सिंह, संस्था के सदस्यों शीतू अरोड़ा, जोली मोंगा ने सहयोग किया। गांव बाधा में कैंप सरकारी प्राइमरी स्कूल में लगाया गया जहां पर 90 लोगों ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन लगवाई। यहां गांव के सरपंच गुरमीत सिंह ने कैंप का शुभारंभ किया। जबकि संस्था के प्रदेश उपप्रधान कृष्ण अरोड़ा, फिरोजपुर विभाग प्रमुख ओम प्रकाश कटारिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक कालड़ा, संयुक्त सचिव रवि अरोड़ा, प्रिसिपल गुरमीत सिंह, अशोक पाहवा, भगवान सिंह, आशीष खुंगर, सतनाम राए ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी