पूर्व कौंसिल प्रधान ढिल्लों ने दिया जनमेजा सेखों को समर्थन

नगर कौंसिल जीरा के पूर्व प्रधान तथा अकाली दल के शहरी प्रधान प्यारा सिंह ढिल्लों ने पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों जो कि जीरा हलके से चुनाव लड़ रहे हैं को समर्थन दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:58 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:58 PM (IST)
पूर्व कौंसिल प्रधान ढिल्लों ने दिया जनमेजा सेखों को समर्थन
पूर्व कौंसिल प्रधान ढिल्लों ने दिया जनमेजा सेखों को समर्थन

संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : नगर कौंसिल जीरा के पूर्व प्रधान तथा अकाली दल के शहरी प्रधान प्यारा सिंह ढिल्लों ने पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, जो कि जीरा हलके से चुनाव लड़ रहे हैं, को समर्थन दिया है। उन्हें अपने चुनाव मुहिम के साथी बनाने के लिए पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों उनके गृह जीरा में पहुंचे, जिनका पूर्व पार्षद अमर सिंह, स्वर्ण सिंह, पूर्व पार्षद बलकार सिंह, हरजिदर सिंह, गुरनाम सिंह, एडवोकेट हरजिदर सिंह ढिल्लों, कुलवंत सिंह ढिल्लों, बलजिदर सिंह विर्क, हरभजन सिंह सहगल, सुखविदर सिंह, सुखदेव शर्मा, पाला सिंह, सुखविदर बठला, अमरजीत सिंह पन्नू ,कुलवंत सिंह आदि ने स्वागत किया।

इस मौके ढिल्लों ने कहा कि जनमेजा सिंह सेखों ने जिस हलके में भी चुनाव लड़ा है। वहां से जीत प्राप्त करने उपरांत उस हलके में विकास के कार्य युद्ध स्तर पर करवाए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर में ज्यादा से ज्यादा परिवार जनमेजा सिंह सेखों के नेतृत्व में अकाली दल के साथ जोड़े जाएंगे। इस मौके पर कुलदीप सिंह विर्क, गुरमीत सिंह मेंबर शिरोमणि कमेटी, बलविदर सिंह भुल्लर, सुरजीत सिंह गिल, डा. निरवैर सिंह उप्पल, सुखदेव सिंह, नवीन चोपड़ा, सर्बजीत सिंह, उपप्रधान यूथ नेता बलजिदर सिंह जाखड़, गुरदास सिंह साधुवाला, बख्शीश सिंह मस्तेवाला, आशु धवन, अजय एसओआइ आदि उपस्थित थे।

मां भगवती जागरण में उमड़े श्रद्धालु संवाद सूत्र, मल्लांवाला (फिरोजपुर) : कस्बा मल्लांवाला के श्री सनातन धर्म मंदिर में दुर्गा भजन मंडली द्वारा मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। आयोजक राजिदर सेठी ने कहा पिछले दो साल से कोरोना बीमारी की वजह से सभी कार्यक्रम बंद पड़े थे। कार्यक्रम न होने से भक्तों में मायूसी भी थी। हालात सामान्य होने और सरकार पंजाब सरकार ने मंजूरी के बाद भक्तों में भारी उत्साह पाया गया।

मल्लांवाला के भक्तों ने बड़ी श्रद्धा से शनिवार रात मंदिर में जागरण का आयोजन किया। जागरण में माता का गुणगान सुनने के लिए कस्बा वासियों में भारी उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंडली के राजिदर सेठी व उनके साथियों द्वारा महामाई का गुणगान किया गया। इस मौके पर सूरज कटारिया, पीयूष कटारिया ,रमन सेठी व अशोक मूंगा आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी