हॉकी प्रेमियों के लिए तोहफा, साढ़े पांच करोड़ से बिछेगी हॉकी एस्ट्रोटर्फ

प्रदेश के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने सोमवार को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के 113वें जन्म दिवस के मौके पर हॉकी प्रेमियों को तोहफा देते हुए फिरोजपुर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ बिछाने का ऐलान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:15 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:11 AM (IST)
हॉकी प्रेमियों के लिए तोहफा, साढ़े पांच करोड़ से बिछेगी हॉकी एस्ट्रोटर्फ
हॉकी प्रेमियों के लिए तोहफा, साढ़े पांच करोड़ से बिछेगी हॉकी एस्ट्रोटर्फ

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : प्रदेश के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने सोमवार को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के 113वें जन्म दिवस के मौके पर हॉकी प्रेमियों को तोहफा देते हुए फिरोजपुर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ बिछाने का ऐलान किया।

यहा जारी प्रेस बयान में राणा सोढी ने बताया कि देश के नौजवानों के लिए सबसे बड़े प्रेरणास्त्रोत शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस के मौके पर नौजवानों के लिए यह बहुत बड़ा तोहफा है कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबलों के बहुत ज़रूरी एस्ट्रोटर्फ को फिऱोज़पुर में लगाने का फ़ैसला किया गया है। इससे फिऱोज़पुर समेत हॉकी के गढ़ माने जाते इस शहर और पास के शहरों फरीदकोट, मोगा और तरन तारन को भी बड़ा फ़ायदा होगा। हर साल शहीद भगत सिंह हॉकी कप करवाया जाएगा जिसमें देश के नामी खिलाड़ी हिस्सा लिया करेंगे।

शहर के एक ही परिवार ने महान हॉकी खिलाड़ी (हरमीत सिंह, अजीत सिंह और गगन अजीत सिंह) समेत सैकड़ों हॉकी खिलाड़ी पैदा किये हैं। फरीदकोट ने सैनी बहनों, रजिन्दर सिंह सीनियर, चन्द सिंह और रुपिन्दरपाल सिंह जैसे बड़े खिलाड़ी पैदा किए हैं। इसके अलावा मोगा और तरन तारन जिलों की भी भारतीय हॉकी को महान देन है।

chat bot
आपका साथी