फूड सेफ्टी विभाग ने सील किया आरओ प्लांट

फूड सेफ्टी विभाग की ओर से बुधवार को फिरोजपुर छावनी में मोगा रोड पर स्थित एक आरओ प्लांट का निरीक्षण किया गया। विभाग की ओर से पूछताछ के बाद शक के आधार पर गोदाम को सील कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:17 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:17 PM (IST)
फूड सेफ्टी विभाग ने सील किया आरओ प्लांट
फूड सेफ्टी विभाग ने सील किया आरओ प्लांट

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : फूड सेफ्टी विभाग की ओर से बुधवार को फिरोजपुर छावनी में मोगा रोड पर स्थित एक आरओ प्लांट का निरीक्षण किया गया। विभाग की ओर से पूछताछ के बाद शक के आधार पर गोदाम को सील कर दिया गया है।

डैजीगनेटिड अफसर फूड सेफ्टी डा.सतपाल भगत व फूड सेफ्टी अफसर हरविंदर सिंह में फिरोजपुर छावनी मे आरओ प्लांट की जांच की, जहां पानी के सील्ड गिलास और पानी की सीलड बोतलें अलग-अलग ब्रांड के नामों पर भरीं हुई पाई गई। इस दौरान प्लांट के मालिक की जांच की गई तो कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया और आसपास पूछने पर भी कोई उपस्थित नहीं हुआ। सेहत विभाग ने आरओ प्लांट को शक के आधार पर सील कर दिया है।

फूड सेफ्टी अफसर हरविंदर सिंह ने बताया कि पानी की कोई भी पैकिग लेने पर आइएसआइ/बीआइएस मार्का और एफएसएसआइ मार्का जरूर चेक किया जाए।

जिला व सेशन जज ने किया अनाथ आश्रम का दौरा संवाद सूत्र, फिरोजपुर: : मैंबर सचिव पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी एसएएस नगर मोहाली के दिशा निर्देशानुसार किशोर कुमार जिला और सेशन जज-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी फिरोजपुर ने बुधवार को आर्य अनाथ आश्रम छावनी का दौरा किया।

इस मौके एकता उप्पल चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी फिरोजपर, अनीश गोयल सिविल जज जूनियर डिविजन फिरोजपुर, अजय लटावा पैनल एडवोकेट भी मौजूद थे। इस दौरान किशोर कुमार ने अनाथ आश्रम की बिल्डिंग और रसोई का सर्वेक्षण किया और बच्चों की समस्याएं जानी। इस दौरान लाइफ सेवर एनजीओ समिति की टीम भी जगजीत सिंह सोढी की अध्यक्षता में मौजूद थी, जिन्होंने बच्चों को खाने का सामान भेंट किया। इस मौके डाक्टर केसी अरोड़ा चेयरपर्सन चाइल्ड वेलफेयर समिति, बलजिंदर कौर डीसीपीओ, सीमा रानी, सतनाम कौर चेयरमैन आर्य अनाथ आश्रम सहित समूह स्टाफ भी मौजूद था।

chat bot
आपका साथी