फिरोजपुर में कोरोना से पांच की मौत, 145 संक्रमित

जिले में बुधवार को कोरोना के 145 नए केस मिले हैं जबकि पांच लोगों की कोरोना से मौत हो गई। मरने वालों में फिरोजपुर शहर की 60 वर्षीय महिला और 62 वर्षीय पुरुष ब्लाक फिरोजशाह की 39 वर्षीय महिला जीरा से 78 वर्षीय पुरूष और ममदोट की 45 वर्षीय महिला शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 10:39 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 10:39 PM (IST)
फिरोजपुर में कोरोना से पांच की मौत, 145 संक्रमित
फिरोजपुर में कोरोना से पांच की मौत, 145 संक्रमित

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जिले में बुधवार को कोरोना के 145 नए केस मिले हैं, जबकि पांच लोगों की कोरोना से मौत हो गई। मरने वालों में फिरोजपुर शहर की 60 वर्षीय महिला और 62 वर्षीय पुरुष, ब्लाक फिरोजशाह की 39 वर्षीय महिला, जीरा से 78 वर्षीय पुरूष और ममदोट की 45 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा जिले में बुधवार 104 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।

जिले में अब तक कोरोना से 211 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि 1107 केस एक्टिव हैं। जिले में अब तक 128010 लोगों के टेस्ट किए गए है, जिसमें से 7393 पाजिटिव केस पाए गए हैं और 6075 लोग ठीक भी हो गए है।

फाजिल्का में कोरोना से चार की मौत, 150 नए केस मिले संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिला फाजिल्का में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर अरविंद पाल सिंह संधू ने सेहत विभाग को हिदायत की कि सैंपलिग के लिए टीमों में विस्तार किया जाए व इसके लिए अन्य विभागों से सहयोग की जरूरत हुई तो जिला प्रशासन की तरफ से उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने यह आदेश कोविड प्रबंधन की समीक्षा के लिए वर्चुअल बैठक दौरान दिए।

इस मौके डीसी अरविदपाल संधू ने बताया कि फाजिल्का जिले में बुधवार को कोविड के 150 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 24 घंटों में 75 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा चार लोगों की मौत हुई है। जिले में अब तक कुल पाजिटिव मामलों की संख्या 7121 हो गई है, जबकि इस समय एक्टिव केस 1557 हैं। जिले में अब तक कोरोना से 126 मौतें हुई हैं। उन्होंने बातया कि बीती शाम तक 58345 लोगों को कोरोना की पहली डोज व 6766 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज दी गई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर जो कोई भी बिना मास्क दिखाई दे पुलिस की मदद के साथ उसका जरूर कोरोना टैस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से कोरोना पाजिटिव आए लोगों को जोकि आर्थिक तौर पर कमजोर हैं, उनको राशन किट भी दी जा रही है। बैठक के दौरान उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि घरों में एकांतवास लोगों के साथ विभाग लगातार संपर्क रखे। बैठक में एडीसी जनरल अभिजीत कपलिश, एडीसीडी नवल राम, एसडीएम केशव गोयल, सूबा सिंह व जसपाल सिंह बराड़, सहायक कमिश्नर जनरल कंवरजीत सिंह मान, सिविल सर्जन डा. हरजिन्दर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी