फिरोजपुर में कोरोना से पांच की मौत, 172 स्वस्थ

जिले में रविवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है जिनमें ममदोट ब्लाक से 51 वर्षीय पुरुष फिरोजशाह ब्लाक से 66 वर्षीय पुरुष ब्लाक कस्सोआना से 63 वर्षीय पुरुष 80 वर्षीय महिला और गुरुहरसहाय से 55 वर्षीय पुरुष शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:41 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:41 PM (IST)
फिरोजपुर में कोरोना से पांच की मौत, 172 स्वस्थ
फिरोजपुर में कोरोना से पांच की मौत, 172 स्वस्थ

संवाद सहयोगी. फिरोजपुर : जिले में रविवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें ममदोट ब्लाक से 51 वर्षीय पुरुष, फिरोजशाह ब्लाक से 66 वर्षीय पुरुष, ब्लाक कस्सोआना से 63 वर्षीय पुरुष, 80 वर्षीय महिला और गुरुहरसहाय से 55 वर्षीय पुरुष शामिल है। पांच मौतों के बाद जिला फिरोजपुर में कुल मरने वालों की संख्या 258 हो गई है।

इसके अलावा रविवार को कोरोना के 96 नए केस सामने आए है, जबकि 172 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जिले में अब 1396 केस एक्टिव है। सिविल सर्जन राजिदर राज ने कहा रविवार को जिले में 942 लोगों के सैंपल लिए गए और अब तक कुल 141287 लोगों के टेस्ट किए गए है। जिसमें से 8986 पाजिटिव केस पाए गए है और उनमें से 7342 लोग ठीक भी हो गए हैं। फाजिल्का में नौ की मौत, 469 नए केस आए सामने संवाद सूत्र, फाजिल्का : फाजिल्का जिले में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना जहां 400 से अधिक नए मामले सामने आए हैं, वहीं मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी कोरोना से नौ लोगों की मौत हुई है, जिनमें से फाजिल्का तहसील के छह व अबोहर के तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा फाजिल्का जिले में 469 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है।

जिले में पिछले नौ दिन में 3380 नए मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 80 लोगों ने कोरोना के आगे दम तोड़ दिया है। हालांकि 1608 लोग ठीक भी हुए हैं। जिले में अब तक संक्रमित मामलों की संख्या 10889 है, जबकि इनमें से 7312 लोग कोरोना को हराकर तंदरूस्त हो चुके हैं, जबकि जिले में 3367 मामले एक्टिव हैं। रविार को कोरोना से मरने वालों में 53 वर्षीय पुरुष की बठिडा, 65 व 55 वर्षीय पुरुष की फरीदकोट, 85 वर्षीय महिला की जलालाबाद, 55 व 24 वर्षीय महिला की फरीदकोट व अबोहर तहसील की 55 व 24 वर्षीय महिला की फरीदकोट व 62 वर्षीय महिला की गंगानगर में मौत हुई है। जबकि मौतों का आंकड़ा बढ़कर 210 तक पहुंच गया है।

chat bot
आपका साथी