शराब के साथ पांच गिरफ्तार

थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने अवैध शराब सहित पाच लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:57 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:57 PM (IST)
शराब के साथ पांच गिरफ्तार
शराब के साथ पांच गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने अवैध शराब सहित पाच लोगों को गिरफ्तार किया है। एएएसआइ दलीप कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि गुरनाम सिंह उर्फ गामी वासी गाव कालू वाला अवैध शराब बेचता है। पुलिस ने छापामारी कर आरोपित को सवा का काम करता है। जिस पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को सवा नौ बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया है, जबकि एएसआइ गुरमीत सिंह ने करतार सिंह वासी वार्ड नंबर सात बस्ती शेखा वाली, जगदीप सिंह वासी गाव मुनावा कोटईसेखा जिला मोगा, वरिद्र कुमार वासी गली नंबर 5 भारत नगर सिटी फिरोजपुर को गिरफ्तार 300 मिली लीटर शराब बरामद की है। इसी तरह एएसआइ दलीप कुमार ने शाम लाल वासी न्यू डिफैंस कालोनी हाके वाला को 160 मिलीलीटर शराब सहित गिरफ्तार किया है।

पांच किलो चूरा पोस्त सहित एक काबू संस, अबोहर: नगर थाना पुलिस ने पांच किलो चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसआइ बहादुर सिंह पुलिस पार्टी सहित किल्लियां वाली चौक के निकट गश्त कर रहे थे कि तो बैग लेकर जा रहे व्यक्ति को शक के आधार पर रोक तलाशी ली गई तो उसके बैग से पांच किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपित की पहचान महिदर राम निवासी राजसुखदेसर तहसील नोखा बीकानेर के रूप में हुई है।

200 लीटर लाहन सहित एक गिरफ्तार संस, अबोहर: सदर थाना पुलिस ने 200 लीटर लाहन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसआई जसवंत सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि जीत सिंह अवैध शराब बेचता है। पुलिस ने आरोपित के घर मलूकपुर में रेड कर 200 लीटर लाहन बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी