6 हजार लोगों को वैक्सीन लगा चुका है फिरोजपुर का सेवा परमो धर्म ट्रस्ट

सेवा परमो धर्म ट्रस्ट रजिस्टर फिरोजपुर और सेहत विभाग फिरोजपुर ने मालवा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल फिरोजपुर शहर 29 अप्रैल से चल रहे कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान में लगभग 6000 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:33 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:33 PM (IST)
6 हजार लोगों को वैक्सीन लगा चुका है फिरोजपुर का सेवा परमो धर्म ट्रस्ट
6 हजार लोगों को वैक्सीन लगा चुका है फिरोजपुर का सेवा परमो धर्म ट्रस्ट

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सेवा परमो धर्म ट्रस्ट रजिस्टर फिरोजपुर और सेहत विभाग फिरोजपुर ने मालवा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल फिरोजपुर शहर 29 अप्रैल से चल रहे कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान में लगभग 6000 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की तरफ से कोरोना महामारी से लड़ने के लिए विभिन्न विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं जिनका रस्मी उद्घाटन अशोक बहल सेक्रेटरी रेडक्रास ने किया। इसमें आयुष मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से कोरोना महामारी के खिलाफ आयुष 64 नाम की एक दवाई लांच की गई। संस्था के पास अपने पांच आक्सीजन कंसंट्रेटर हैं जिनका भी लोकार्पण किया गया। संस्था की तरफ से राशन कोरोना प्रभावित 36 लोगों को बांटा जा रहा है किसी को जरूरत हो तो नंबर दिए गए हैं उन पर संपर्क कर सकता है। 29 अप्रैल से चल रहे इस कैंप में ट्रस्ट के जीवन शर्मा, जसबीर सिंह, नरेश गर्ग, करन आनंद, हेमंत कुमार, जसपाल बजाज, सुरिदर बेदी,नरेश जी कैंट, बलदेव जी, परदेसी ने अपना योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी