फिरोजपुर रोडवेज की डिपो से मात्र 15 बसें चलीं

फिरोजपुर जीरा और फाजिल्का में चलने वाली 67 बसों में से 52 बसें नही चलीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 10:15 PM (IST)
फिरोजपुर रोडवेज की डिपो से मात्र 15 बसें चलीं
फिरोजपुर रोडवेज की डिपो से मात्र 15 बसें चलीं

जागरण टीम, फिरोजपुर : फिरोजपुर, जीरा और फाजिल्का में चलने वाली 67 बसों में से 52 बसें नहीं चल पाई। जो 15 बसें चली वे यात्रियों की जरूरतें पूरी नहीं कर पाई हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हुई।

दूसरी तरफ प्राइवेट बसों का संचालन सड़कों पर जारी रहने के कारण यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। क्योंकि चंडीगढ़ से लेकर अमृतसर, जालंधर, मोगा लुधियाना की तरफ ज्यादातर प्राइवेट बसों का संचालन होता है और सरकारी बसों के रुट नाममात्र ही होते हैं।

पनबस, रोडवेज और पीआरटीसी मुलाजिम यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि उनके फिरोजपुर फाजिल्का और जीरा में अस्थाई रूप के काम करने वाले 280 के करीब मुलाजिम हैं। फिरोजपुर डिपों में 67 बसों का संचालन रोजाना होता है। आज मुख्यमंत्री के निवास का करेंगे मुलाजिम घेराव

हड़ताल पर बैठे मुलाजिमों को संबोधित करते यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल, बाज सिंह, डीपो प्रधान जतिंद्र सिंह, सेक्रेटरी कंवलजीत सिंह मानोचाहल ने कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले लंबे समय से मांगों का हल नहीं निकाला गया, उसके उलट इस समय तो हड़ताल के भेजे गए नोटिस के सम्बन्ध में बातचीत करने के लिए कोई मीटिग भी नहीं बुलाई।

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बसें नहीं चलने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ी, क्योंकि एक तो उन्हें निजी बसों में किराया देना पड़ा वहीं सरकारी बसें नाममात्र की चलने के चलते घंटों इंतजार करना पड़ा, अधिकतर महिलाओं ने कहा कि जानकारी नहीं होने से अधिक समस्या आई, यदि पहले पता होता तो बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलते।

chat bot
आपका साथी