45 लाख से बदलेगी फिरोजपुर के ऐतिहासिक गेटों की नुहार

फिरोजशाह तुगलक की ओर से 1351 से 1388 तक दिल्ली की सल्तनत पर राज करते समय बसाए गए फिरोजपुर शहर के 10 गेटों की की सुध अभी किसी ने क्यों नहीं ली। विधानसभा क्षेत्र फिरोजपुर शहर के मौजूदा विधायक परमिदर सिंह पिकी ने बताया कि उन्होंने करीब 45 लाख रुपए की लागत से 10 गेटों के निर्माण का कार्य शुरु करवाया जिनमें से तीन गेटों का कार्य पूरा हो चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 09:53 PM (IST)
45 लाख से बदलेगी फिरोजपुर के ऐतिहासिक गेटों की नुहार
45 लाख से बदलेगी फिरोजपुर के ऐतिहासिक गेटों की नुहार

संवाद सहयोगी,फिरोजपुर : फिरोजशाह तुगलक की ओर से 1351 से 1388 तक दिल्ली की सल्तनत पर राज करते समय बसाए गए फिरोजपुर शहर के 10 गेटों की की सुध अभी किसी ने क्यों नहीं ली। विधानसभा क्षेत्र फिरोजपुर शहर के मौजूदा विधायक परमिदर सिंह पिकी ने बताया कि उन्होंने करीब 45 लाख रुपए की लागत से 10 गेटों के निर्माण का कार्य शुरु करवाया, जिनमें से तीन गेटों का कार्य पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि यह एक ऐतिहासिक शहर है, जहां शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधियां है, ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब, 10 गेट अमृतसरी गेट, बांसी गेट, मक्खू गेट, जीरा गेट, बगदादी गेट, मोरी गेट, दिल्ली गेट, मैगजीनी गेट व कसूरी गेट के अलावा और भी स्थान हैं, जिनको देखने के लिए भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। शहर में ऐतिहासिक गेटों की नुहार बदली जा रही है। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर शहर में ऐतिहासिक स्थानों को तो रैनोवेट किया जा ही रहा है। इसके अलावा शहर वासियों के स्वास्थ्य संभाल को देखते हुए फिरोजपुर शहर में पीजीआइ जैसा बड़ा प्रोजैक्ट लाया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए शहीद भगत सिंह स्टेट टैक्नीकल कैंपस में यूनिवर्सिटी भी लाई जा रही है।

विधायक का किया सम्मान संवाद सूत्र,फिरोजपुर : जस्सा सिंह रामगढिया गेट (बगदादी गेट) के उद्घाटन मौके पहुंचे जस्सा सिंह रामगढि़या वेलफेयर सोसायटी की तरफ से विधायक परमिंदर सिंह पिकी व धर्मजीत सिंह ज्ञान होंडा को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विधायक पिकी ने कहा कि जस्सा सिंह रामगढिया वेल्फेयर सोसायटी बहुत बढि़या प्रयास कर रही है। इस मौके सोसायटी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी