दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

थाना गुरुहरसहाय अंतर्गत पुलिस ने दहेज की खातिर तंग परेशान करने और विवाहित के साथ मारपीट करने के आरोप में ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:39 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:39 PM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

जासं, फिरोजपुर : थाना गुरुहरसहाय अंतर्गत पुलिस ने दहेज की खातिर तंग परेशान करने और विवाहित के साथ मारपीट करने के आरोप में ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस को दिए बयानों में सीमा रानी बेटी मुखत्यार सिंह निवासी ईसा मसीह पंच गराईं ने बताया कि उसके मां-बाप ने उसका विवाह हरमेश सिंह के साथ किया था और विवाह समय उसके मां-बाप ने अपनी हैसियत अनुसार दहेज भी दिया। सीमा रानी ने बताया कि विवाह से कुछ समय बाद उसका ससुर परिवार उसे और दहेज के लिए तंग परेशान करने लगा। सीमा ने बताया कि 15 जून को उसके ससुराल परिवार ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया गया और उसका स्त्री धन भी खुर्दबुर्द कर दिया गया। एएसआइ जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उसके पति हरमेश सिंह, गुरमेज सिह, महेन्दर सिह, स्वर्णा रानी व एक अन्य के खिलाफ दहेज उतपीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी