महिला सरपंच के पति को पीटा, 12 पर केस

थाना सदर के अंतर्गत गांव चूड़ी वाला में गांव का विकास करने से रोकने पर महिला सरपंच के पति के साथ मारपीट की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:18 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:09 AM (IST)
महिला सरपंच के पति को पीटा, 12 पर केस
महिला सरपंच के पति को पीटा, 12 पर केस

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : थाना सदर के अंतर्गत गांव चूड़ी वाला में गांव का विकास करने से रोकने पर महिला सरपंच के पति के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित फरार है।

पुलिस को दिए बयानों में बूटा सिंह निवासी गांव चूहड़ी वाला ने बताया कि उसकी पत्‍‌नी परमजीत कौर गांव की मौजूदा सरपंच है और आरोपित गांव का विकास करने से रोकते है। बूटा सिंह ने बताया कि इसी रंजिश के चलते 13 अगस्त 2020 को आरोपित सुरजीत सिंह, प्रीतम सिंह, निशान सिंह, गुरजंट सिंह निवासी गांव चूहड़ी वाला और 5 अन्य के उन पर हमला कर दिया और जख्मी कर दिया। पुलिस ने उक्त और अज्ञात सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बूटा सिंह ने बताया कि उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। इस मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी