कॉपी..खेल मंत्री की गाड़ी पर लाठियां बरसाने के आरोप में आठ पर केस

थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:00 PM (IST)
कॉपी..खेल मंत्री की गाड़ी पर लाठियां बरसाने के आरोप में आठ पर केस
कॉपी..खेल मंत्री की गाड़ी पर लाठियां बरसाने के आरोप में आठ पर केस

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : फिरोजपुर के गांव बाजेके में मुख्य अफसर की गाड़ी को रोककर तोड़फोड़ करने और सरकारी ड्यूटी में विघन डालने के आरोप में थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दिए बयान में मुख्य अफसर ने बताया कि पुलिस पार्टी कैबिनेट मंत्री पंजाब राणा गुरमीत सिंह सोढी खेल मंत्री के आने के चलते की गांव में गश्त कर रहे थी। इस दौरान जब मंत्री गांव बाजेके से मेघा राय उताड़ जाने लगे तो अचानक 20-25 के करीब व्यक्ति सामने आ गए। उन्होंने हाथ में काले रंग के झंडे पकड़े हुए थे और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान लोगों ने उनकी सरकारी गाड़ियों को घेर लिया और कुछ आरोपित धरने के रूप में बैठ गए। इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह की गाड़ी को भी घेर लिया और उसकी गाड़ी पर लाठियां मारने लगे।

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित राकेश कुमार, सुखचैन सिंह, जय लाल, संदीप कुमार, गुरमुक्ख सिंह, सुरिंदर कुमार, कृष्ण लाल, देश राज निवासी बाजेके ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली है।

मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके गुरमुक्ख सिंह, सुरिंदर कुमार, कृष्ण लाल और देश राज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी