पखड़ा गांव में वोटरों को मतदान के लिए किया प्रेरित

फिरोजपुर मिशन मोदी पीएम अगेन के सदस्यों ने वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए फिरोजपुर शहरी क्षेत्र के गांव पखड़ा में समागम करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 12:07 AM (IST)
पखड़ा गांव में वोटरों को मतदान के लिए किया प्रेरित
पखड़ा गांव में वोटरों को मतदान के लिए किया प्रेरित

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : मिशन मोदी पीएम अगेन के सदस्यों ने वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए फिरोजपुर शहरी क्षेत्र के गांव पखड़ा में समागम करवाया। इसमें गांव पखड़ा, चांदीवाला, टिडीवाला, के वोटरों ने हिस्सा लिया। मुख्य मेहमान पूर्व सीपीएस सुखपाल सिंह नन्नू थे। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता जरूर मतदान करें, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। समागम का आयोजन मिशन मोदी पीएम अगेन के देहाती जिला प्रधान बलविदर, सीनियर वाइस प्रधान लाल खाई, युवा मोर्चा के प्रधान बलकार सिंह ढिल्लों, अकाली दल के सर्किल प्रधान गुरजीत सिंह अटारी, दर्शन सिंह ने किया। मौके पर पूर्व सरंपच हरनेक सिंह, जगतार सिंह, होसियार सिंह, बलबीर सिंह, मलकीत सिंह, पहलवालन, छिदरपाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी