कर्ज माफ करवाने का झांसा देकर 43 लाख रुपये ठगे

फिरोजपुर : बस्ती करीम वाली दाखली शीहें फाड़ी निवासी अमरजीत ¨सह के साथ बैंक लोन माफ करवाने का झांसा देकर दो व्यक्तियों ने 43 लाख रुपये की ठगी कर ली। मक्खू पुलिस ने आरोपितों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 10:39 PM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 10:39 PM (IST)
कर्ज माफ करवाने का झांसा देकर 43 लाख रुपये ठगे
कर्ज माफ करवाने का झांसा देकर 43 लाख रुपये ठगे

जासं, फिरोजपुर : बस्ती करीम वाली दाखली शीहें फाड़ी निवासी अमरजीत ¨सह के साथ बैंक लोन माफ करवाने का झांसा देकर दो व्यक्तियों ने 43 लाख रुपये की ठगी कर ली। मक्खू पुलिस ने आरोपितों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अमरजीत ¨सह निवासी बस्ती करीम वाली दाखली शीहें फाड़ी ने शिकायत दी कि कि उसकी एक बैंक से लिमट 15 लाख 14 हजार रुपये थी। जबसे सरकार ने कर्ज माफ करने की बात कही थी, तब से ही वह अपने अपना कर्ज उतारने के लिए कोशिश कर रहा था। अमरजीत ¨सह ने आरोप लगाया कि गांव के ही रहने वाला सुखविंदर ¨सह, जो कि एक निजी बैंक का एजेंट है और बैंक से लोगों को कर्ज दिलवाता है। उनकी मुलाकात सुखविंदर ¨सह के साथ हो गई, जिसने उसे कहा कि लिमट बहुत ज्यादा है और इसको माफ करवाने के लिए खर्च भी काफी आ जाएगा। अमरजीत ¨सह ने कहा कि सुखविंदर ¨सह के झांसे में वह आ गया और बैंक से कर्ज माफ करवाने के लिए उसे बैंक ले गया, जहां सुखविंदर ¨सह और उसके लड़के रणजीत ¨सह ने उससे खाली चेक पर साइन करवा लिए। कुछ दिन तो सुखविंदर ¨सह और उसका लड़का रणजीत ¨सह उसे कर्ज माफ करवाने के बात करते रहे और इस दौरान सुखविंदर ¨सह ने रणजीत ¨सह के साथ मिलकर उसे बिना बताए उसके बैंक खातों में जमा 42 लाख 90 हजार 500 रुपये निकलवा लिए। अमरजीत ¨सह ने कहा कि जब उसे खाते में से निकले गए पैसों का पता लगा तो उसने सुखविंदर ¨सह और रणजीत ¨सह के साथ संपर्क किया, जो इस बात से मुकर गए। सहायक सब इंस्पेक्टर गुरकंदर पाल ¨सह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सुखविंदर ¨सह और रणजीत ¨सह निवासी बस्ती करीम वाली दाखली शीहें फाड़ी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी