कोरोना पीड़ितों के घरों में बांटी फतेह किटें

कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी के सचिव राजवीर सिंह मोंटी धालीवाल ने कोरोना पीड़ितों के घरों में पंजाब सरकार की तरफ से भेजी फतह किटें वितरित की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:09 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:09 PM (IST)
कोरोना पीड़ितों के घरों में बांटी फतेह किटें
कोरोना पीड़ितों के घरों में बांटी फतेह किटें

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय : कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी के सचिव राजवीर सिंह मोंटी धालीवाल ने कोरोना पीड़ितों के घरों में पंजाब सरकार की तरफ से भेजी फतह किटें वितरित की। इस मौके राजवीर मोंटी धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार और हलका विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी हमेशा ही अपने हलके लोगों की सेवा में उपस्थित रहते हैं। इस मौके धालीवाल ने कोरोना पाजिटिव मरीजों को कहा कि वह हिम्मत न हारें क्योंकि कोरोना को हरा कर जंग जीतनी है। इस मौके उन के साथ डा. गुरमीत, बुद्ध बराड़ और करन ढिल्लों मौजूद थे।

महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित संस, अबोहर: कोरोना संकटकाल में अपना परिवार छोड़कर सप्ताह के सातों दिन पूरी निष्ठा एवं लगन से ड्यूटी कर लोगों की सुरक्षा में डटी महिला पुलिस कर्मियों के सम्मान में मदर डे के मौके पर नगर थाना नंबर 1 में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उक्त महिला पुलिस कर्मियों सविता गोदारा व गुरविदर कौर को सम्मानित भी किया गया। बॉम्बे इंस्टीट्यूट के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में एसएचओ तेजिदर पाल सिंह, एएसआइ हरमेश कुमार, एएसआइ कृष्ण कुमार, एएसआइ सतपाल, मुख्य मुंशी सतनाम कुमार, हवलदार अतुल कुमार, कर्ण कंबोज व बाम्बे इंस्टीट्यूट के संचालक गगन चुघ एवं महिला पुलिस कर्मी भी उपस्थित थे।

कैंप में 160 ने लगवाई वैक्सीनेशन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : बीकानेर रोड स्थित सेठ श्री गरीब चंद धर्मशाला में श्री महासर माता भक्त मंडल की ओर से रविवार को कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया, जिसमें 160 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सभा के अध्यक्ष नरिदर अग्रवाल, प्रेस सचिव निशांत अग्रवाल, महा सचिव अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश सिगला ने कहा कि उक्त कैंप कोरोना महामारी को लेकर जारी हिदायतों के अनुसार सुबह साढ़े नौ से दो बजे तक लगाया गया, जिसमें 45वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

इसके अलावा सरकारी विभागों में कार्यरत अध्यापकों, अन्य कर्मचारियों जिनकी उम्र 45 से कम थी उनको भी फ्रंट लाइन वर्कर के तौर पर सरकार की हिदायत पर इस कैंप में टीकाकरण किया गया। इस मौके मंडल सदस्यों ने आसपास के लोगों को इस टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। इस मोके स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डा. रंजना की देखरेख में उनके सहयोगी नर्सिंग आफिसर रणवीर कुमार, शिक्षा विभाग से संजीव कंबोज, करन कुमार द्वारा टीकाकरण किया गया। इस मौके संरक्षक हुक्म चंद शर्मा, अशोक कांसल, नरेश मित्तल, डा. राकेश गुप्ता, दुर्गा दत्त, मोनू शर्मा, कृष्णा सिगला, कुशल गुप्ता ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी