ठंड के बीच वाहनों के नीचे सो रहे दिल्ली गए किसान

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंचे किसान कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:23 PM (IST)
ठंड के बीच वाहनों के नीचे सो रहे दिल्ली गए किसान
ठंड के बीच वाहनों के नीचे सो रहे दिल्ली गए किसान

दर्शान सिंह, फिरोजपुर : केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंचे किसान कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में भी वह वाहनों के नीचे सोकर रात गुजार रहे हैं और उन्हें खाना भी खुद तैयार करना पड़ रहा है। इसके अलावा शैचालय जाने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

फिरोजपुर से भारतीय किसान यूनियन (डकोदा) के 44 सदस्य कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। फोन पर बातचीत के दौरान किसान दर्शन सिंह कड़मा, गुलजार सिंह कबरवच्छा, जंगीर सिंह बस्ती मोहम्मद शागह, हरबंस सिंह नोधपुर ने बताया कि दिल्ली में जहां पर वे ठहरे हैं वहां पर समस्याओं का कोई अंत नहीं है, किसी तरह की राहत नही मिल पा रही। जिस जगह पर वे हैं वहां पर करीब नौ हजार वाहन खड़े हैं और शौचायल की समस्या विकराल बनी हुई है। उन्होंने बताया कि यहां पर किसानों के लिए पानी का भी प्रबंध नही है। वहीं खाना भी उनकी महिला साथियों की ओर से तैयार किया जा रहा है। इतनी मुश्किलें झेलने के बावजूद भी वे अपनी बात मनवाने से पीछे नही हटेंगे ।

उन्होंने कहा कि कुछ साथी ट्राली में रात गुजारते हैं तो कुछ वाहनों के नीचे बिस्तर लगाकर रात पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे किसान अपनी बात मनवाकर ही दम लेंगे। उन्हें अपनी जान की परवाह भी नही है।

chat bot
आपका साथी