किसानों ने दी खाद डीलरों के घेराव की चेतावनी

भारती किसान यूनियन लक्खोवाल के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को अजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें उप प्रधान पंजाब दर्शन सिंह मीहां सिंह वाला ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 09:52 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:52 PM (IST)
किसानों ने दी खाद डीलरों के घेराव की चेतावनी
किसानों ने दी खाद डीलरों के घेराव की चेतावनी

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : भारती किसान यूनियन लक्खोवाल के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को अजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उप प्रधान पंजाब दर्शन सिंह मीहां सिंह वाला ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया।

इस दौरान दर्शन सिंह मीहां सिंह वाला ने कहा कि जिला फिरोजपुर में डीएपी खाद की सही ढंग से नहीं वितरित की जा रही है और यदि खाद का वितरण सभी दुकानों को सही से नहीं किया गया तो डीलरों का घेराव किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी डीलरों की होगी। इस मौके पर गुरमीत सिंह, बसंत सिंह राजस्थान, मगंल सिंह राजस्थान, बिकर सिंह, लाभ सिंह, चमकौर सिंह प्रधान खोसा दल सिंह, सुखमंदर सिंह पूर्व सरपंच, तरसेम सिंह छूछक, लखविंद्र सिंह किसान नेता, हरदियाल सिंह सरपंच, महिन्द्र सिंह लहरा चेयरमैन आदि मौजूद थे।

हिदी दिवस पर बच्चों में करवाई प्रतियोगिताएं संवाद सूत्र, खुईखेड़ा : सरकारी मिडिल स्कूल चक्क पक्खी में हिदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूल इंचार्ज रजीव कंबोज के नेतृत्व में किया गया। इस मौके बच्चों में कविता उच्चारण, भाषण, चार्ट निर्माण व गीत के शानदार मुकाबले करवाए गए।

इस मौके मुख्य मेहमान के रूप में हिदी विशेषज्ञ गौतम भौरीवाल, चंद्रभान व राजेंद्र जालंधर शामिल हुए। इस दौरान मंच संचालन सजसविद्र सिंह व परविद्र सैनी ने किया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने राष्ट्रभाषा हिदी के सम्मान में हुई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। राजेंद्र भादू ने बच्चों को संबोधन में हिदी दिवस के महत्व के बारे में बताया। हिदी शिक्षक अशोक सोनी ने सभी मेहमानों का आभार प्रगट करते हुए हर साल इस दिन को मनाने का संकल्प लिया। अंत में विजेता विद्यार्थियों को उत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं मेहमानों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में भारती फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी