गांव दिलाराम में किसानों ने रुकवाया टावर का काम

गांव दिलाराम में लगाए जा रहे एक टेलीकाम कंपनी के टावर का काम शनिवार को किसानों ने रुकवा दिया। क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता रेशम सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बार्डर पर संघर्ष चल रहा है और केंद्र सरकार किसानों की बात नहीं मान रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:50 PM (IST)
गांव दिलाराम में किसानों ने रुकवाया टावर का काम
गांव दिलाराम में किसानों ने रुकवाया टावर का काम

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : गांव दिलाराम में लगाए जा रहे एक टेलीकाम कंपनी के टावर का काम शनिवार को किसानों ने रुकवा दिया। क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता रेशम सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बार्डर पर संघर्ष चल रहा है और केंद्र सरकार किसानों की बात नहीं मान रही।

उन्होंने बताया कि जैसे ही पता लगा कि कंपनी का टावर लगाने के लिए गांव में जेसीबी गड्ढा खोद रही है तो तुरंत किसानों ने उसे रोक दिया। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून रद नहीं तब तक गांव में कंपनी का टावर नहीं लगने दिया जाएगा। इस मौके जसबीर सिंह, सुखदेव सिंह, जगदीश कुमार, हरपाल सिंह, बलवंत सिंह, बोहड़ सिंह, सारज सिंह, गुरभेज सिंह, शुभकर्मन, जज सिंह, सुखविंदर सिंह आदि किसान उपस्थित थे।

किसानों ने पकड़ी राजस्थान से आ रहा गेहूं की ट्राली संवाद सहयोगी, अबोहर : राजस्थान से पंजाब में बिकने आने वाली गेहूं को रोकने के लिए भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की ओर से पंजाब-राजस्थान की सीमा पर गांव गुमजाल में लगाए गए नाके के दौरान एक गेहूं से ट्राली को अपने पकड़ा गया है ।

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला प्रधान गुणवंत सिंह ने बताया कि गेहूं के सीजन में राजस्थान से बड़ी मात्रा में गेहूं बिकने के लिए पंजाब आती है क्योंकि कुछ व्यापारी राजस्थान से सस्ते दाम पर गेहूं खरीद कर पंजाब में महंगे दाम पर बेचने का धंधा करते हैं। उन्होंने बताया कि इसी कारण यहां पर धरना लगाया गया है। शनिवार को राजस्थान की तरफ से गेहूं से भरी ट्राली जो कि पंजाब में प्रवेश कर रही थी, को रोका गया है व पूछताछ के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली चालक कोई तसलीबख्श जवाब नहीं दे पाया जिसके बाद यह मामला पुलिस को सौंप दिया गया है। किसान यूनियन की ओर से शुक्रवार से ही नाकाबंदी कर राजस्थान से होने वाली गेहूं की तस्करी को रोकने के प्रयास किए जा रहे है। प्रधान गुणवंत सिंह ने कहा कि इस कारण पंजाब खासकर इस बेल्ट के किसानों को गेहूं बेचने में दिक्कत पेश आती है।

chat bot
आपका साथी