कृषि सुधार कानून के विरोध में किसानों ने लगाया धरना

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर क्रांतिकारी किसान यूनियन की तरफ से धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:55 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:55 PM (IST)
कृषि सुधार कानून के विरोध में किसानों ने लगाया धरना
कृषि सुधार कानून के विरोध में किसानों ने लगाया धरना

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर क्रांतिकारी किसान यूनियन की तरफ से सिघु बार्डर पर विशाल रोष रैली साहिब सिंह, गुरप्यार सिंह ब्लाक प्रधान पटियाला की अध्यक्षता में किया गया। इस प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह महिमा, प्रदेश सीनियर प्रधान हरभजन सिंह बुटर पटियाला, जिला प्रधान जंग सिंह भटेड़ी, जिला नेता सुखविदर सिंह तोलेवाला के साथ विभिन्न जिलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और खेती विरोधी कानून रद्द करने की मांग की। जानकारी देते हुए प्रदेश प्रेस सचिव अवतार सिंह ने कहा कि क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब के अलावा अन्य चार प्रदेशों में किसानों को लामबंद करके मोर्चे से जोड़ा गया है और पहले दिन से मोर्चे की मजबूती में पूरी क्षमता के साथ कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से जिला अनुसार लगातार जत्थे दिल्ली ले

जाकर दिल्ली के बार्डरों पर संघर्ष में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जब तक काले कानून रद्द करके एमएसपी की गारंटी एक्ट लागू नहीं किया जाता, उनकी तरफ से संघर्ष जारी रखा जाऐगा। उन्होंने कहा कि अमरिदर सिंह ने बयान में मोदी, अमित शाह व अंबानी-अडानी से मित्रता प्रकट की है। जिसकी वजह से उनको फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे राज्य के किसान संगठन किसी भी सूरत में पूरा नहीं होने देंगे। दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों को किसी तरह की परेशानी न आए इसके लिए पंजाब व हरियाना के किसान लगातार उनकी मदद कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी