किसानों ने किया मुलाजिमों पर केस दर्ज करने का विरोध

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का हलका गुरुहरसहाय में बेरोजगारों व कच्चे कामगारों की तरफ से जबरदस्त विरोध किया गया था

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 03:24 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:00 PM (IST)
किसानों ने किया मुलाजिमों पर केस दर्ज करने का विरोध
किसानों ने किया मुलाजिमों पर केस दर्ज करने का विरोध

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का हलका गुरुहरसहाय में बेरोजगारों व कच्चे कामगारों की तरफ से जबरदस्त विरोध किया गया था, जिसके चलते गुरुहरसहाय की पुलिस ने 150 के करीब लोगों पर पर्चा दर्ज किया है, जिसकी क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब ने निंदा की है।

यूनियन नेता प्रेस सचिव अवतार सिंह महिमा ने बताया कि हलका विधायक राणा सोढी की डूबती बेड़ीको सहारा देने गुरुहरसहाय में पहुंचे मुख्यमंत्री का बेरोजगारों और कच्चे कामगारों की तरफ से मांगों को लेकर जबरदस्त विरोध किया गया, जिसे दबाने के लिए सरकार की शह पर यह पर्चा किया गया है। उन्होंने कहा कि राणा सोढी के करीबी लोगों की तरफ से भी सीएम चन्नी के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर रोष जताया गया, परन्तु हक मांगते लोगों पर पर्चा दर्ज करने को संघर्षशील लोग बदार्शत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों पर किया गया पर्चे तुरंत रद किये जाएं और उन बेरोजगार और कच्चे कामगारों की मांगों को तुरंत पूरा करना चाहिए।

एनएचएम कर्मियों पर लाठीचार्ज से रोष

संवाद सूत्र, फाजिल्का : एनएचएम इंपलाईज यूनियन की ओर से 13वें दिन भी पंजाब सरकार के विरुद्ध रोष जताते हुए प्रदर्शन किया गया। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री की बरनाला फेरी के दौरान एनएचएम कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की निदा करती है। इस मौके यूनियन नेता परमिदर कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार के रैगुलाइजेशन एक्ट बिल के द्वारा सेहत विभाग अधीन एनएचएम. में ठेके और आउटसोर्स कर्मचारियों ने पिछले काफी लंबे समय से केंद्र सरकार की स्कीम के अंतर्गत काम कर रहे हैं, उन्हें भी अनदेखा किया गया है।

उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि कर्मचारियों की रोजी रोटी की सुरक्षा के मद्देनजर इन कर्मचारियों को 2021 के अंतर्गत रेगुलर किया जाए। उधर, हड़ताल के चलते टीबी प्रोग्राम, रिपोटिग, जन्म मौत, सैंपलिग, रुटीन टीकाकरण, का काम प्रभावित हो रहा है। इस मौके अंजू, नीरज, रणजीत, परमिंदर सिंह, महेंदर कुमार, मनजोत सिंह, बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, अमन कंबोज के अलावा एनएचएम का अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

chat bot
आपका साथी