फिरोजपुर से राशन लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान

गेहूं की फसल के लिए अभी तक गांव में रुके किसान शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। फिरोजपुर जिले के करीब दस गांवों से किसान राशन पानी सहित दोपहर को ही सफर पर निकले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 10:16 PM (IST)
फिरोजपुर से राशन लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान
फिरोजपुर से राशन लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान

जेएनएन, फिरोजपुर : गेहूं की फसल के लिए अभी तक गांव में रुके किसान शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। फिरोजपुर जिले के करीब दस गांवों से किसान राशन पानी सहित दोपहर को ही सफर पर निकले हैं। ब्लाक ममदोट के गांवों से एक बस और टैक्टर ट्रालियां भर कर किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया।

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर से ब्लाक ममदोट में गांव रहीमके से गुरसेवक सिंह धालीवल, जीवन सिंह सोढ़ी ने कहा कि उनके साथ चार गांवों के किसान दिल्ली जा रहे हैं जहां धरने पर बैठे किसान भाईयों के साथ रोष प्रदर्शन में शामिल होंगे।

गांव दोनोतेलू से बस रवाना करते हुए प्रगट सिंह संधू पूर्व सरपंच रसूल सिंह ने कहा कि किसान साथी छह महीने का राशन लेकर संघर्ष में शामिल होने जा रहे हैं और काला कानून रद होने के बाद ही गांव वापस लौटेंगे। इसके अलावा गांव कड़मा, भावड़ा आजम शाह और गंदू किलचा गांवों से भी किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए।

क्रांतिकारी किसान यूनियन के राज्य संगठन सचिव गुरमीत महिमा ने पांच दिसंबर को सभी किसान भाईयों को अपने अपने इलाके में पुतले फूंकने का आह्वान किया है।

ंवाहनों पर स्टीकर लगा की किसानों के संघर्ष की हिमायत

संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : जीवन मल सरकारी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीरा के अध्यापकों की ओर से शुक्रवार को वाहनों पर स्टीकर लगाकर दिल्ली में चल रहे किसानों के संघर्ष की हिमायत की गई। स्कूल के प्रिसिपल चमकौर सिंह सरां, नवीन कुमार सचदेवा, गुरमीत सिंह संधू, दविदर सिंह संधू ने संयुक्त तौर पर बताया कि कृषि सुधार कानूनों से कारपोरेट घरानों को ही फायदा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इसके साथ मंहगाई और बढ़ जाएगी। किसानों के संघर्ष की हिमायत में 1000 स्टीकर वाहनों पर लगाए गए हैं। इस मौके पर ब्लाक समिति के चेयरमैन महेंद्रजीत सिंह जीरा व डा. रशपाल सिंह नेा अध्यापकों के इस विशेष कार्य की प्रशंसा की गई तथा अपने वाहनों पर स्टीकर भी लगवाए। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह बैंस, लेक्चरार मेजर सिंह, गुरविदर सिंह, सुनीता सचदेवा, सुमन सचदेवा, कुलवंत कौर, कुलविदर सिंह किरनदीप कौर गुरविदर कौर, सुनीता अग्रवाल तथा मान सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी