पानी के विवाद में किसान बाप-बेटे पर चलाई गोलियां

गांव कब्बर वच्छा में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी खेत मालिकों ने किसान व उसके बेटे पर गोलियां चला दी जिसमें दो गोलियां किसान के बेटे के कंधे पर लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:22 PM (IST)
पानी के विवाद में किसान बाप-बेटे पर चलाई गोलियां
पानी के विवाद में किसान बाप-बेटे पर चलाई गोलियां

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : गांव कब्बर वच्छा में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी खेत मालिकों ने किसान व उसके बेटे पर गोलियां चला दी, जिसमें दो गोलियां किसान के बेटे के कंधे पर लगी है। घटना 15 जून शाम की है। पुलिस ने घायल के बयान पर चार हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एएसआइ कर्म सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में बचित्र सिंह पुत्र रघबीर सिंह वासी गांव कब्बर वच्छा ने बताया कि 15 जून को जब शाम के समय अपने खेतों में पिता के साथ काम के लिए खड़ा था तो आरोपित मनवीरपाल सिंह उर्फ हैप्पी, सुखजिंद्र सिंह ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर जमीन में पानी लगाने के विवाद को लेकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपितों ने .32 बोर की पिस्तौल से दो फायर किए, जोकि उसके कंधे पर लगने से वह घायल हो गया। इसके अलावा आरोपियों ने तेजधार हथियार से भी उस पर वार किए, जिसे सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती करवाया गया है, जिसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

मोटरसाइकिल से टक्कर मारने का विरोध करने पर चलाई गोलियां संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना सदर पुलिस ने रंजिश के चलते व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता वीरपाल कौर पत्नी पूर्ण सिंह वासी हबीब वाला ने बताया कि आरोपित पम्मा सिंह ने उसके पति को पहले मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी, जिसके कारण पीड़िता ने उसका विरोध किया था। इसी रंजिश के कारण आरोपी पम्मा, सुखा वासी मबोके व जस्सा सिंह वासी माछीवाड़ा ने उसके पति पर पिस्तौल के फायर किए और जान से मारने की धमकियां भी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी