किसानों ने मल्लांवाला-फिरोजपुर रोड जाम कर सरकार का पुतला फूंका

गांव आरिफके के गुरुद्वारा साहिब में जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:53 PM (IST)
किसानों ने मल्लांवाला-फिरोजपुर रोड जाम कर सरकार का पुतला फूंका
किसानों ने मल्लांवाला-फिरोजपुर रोड जाम कर सरकार का पुतला फूंका

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : किसान-मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के जिला फिरोजपुर के आठ जोनों की समूह कौर समितियों की मीटिग शुक्रवार को गांव आरिफके के गुरुद्वारा साहिब में जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई।

मीटिग में मोदी सरकार और कैप्टन सरकार की निदा की गई और बिजली संशोधन बिल 2020 को तुरंत रद करने की मांग की गई। इसके बाद किसानों ने गांव आरिफके में रोष मार्च निकालते हुए मल्लांवाला-फिरोजपुर रोड जाम करके मोदी और कैप्टन सरकार का पुतला फूंका।

इस मौके पर प्रदेश प्रधान सतनाम सिंह पन्नू, प्रदेश उप प्रधान जसबीर सिंह बोनी, उपसचिव रणबीर सिंह राणा, जिला खजांची रणजीत सिंह ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार किसान व मजदूर विरोधी फैसले लेकर

किसानों की परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही कर्ज ने नीचे दबे हुए और सरकार किसानों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि आठ जून को डीसी दफ्तर का घेराव करके सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर धर्म सिंह सिद्धू, नरिंदरपाल सिंह जताला, गुरदयाल सिंह, मंगल सिह, सुरिंदर सिंह जलालाबाद, गुरबख्श सिंह, साहब सिंह दीनेके, रछपाल सिंह गट्टा बादशाह, बलजिंदर सिह, अंग्रेज सिंह बुटेवाला, सुरिंदर सिंह, अमरदीप सिंह, सुखवंत सिंह, बलविंदर सिंह लोहुके, बलराज सिंह फेरोके आदि नेता भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी