पराली न जला बढ़ाई खेत की उपज

गांव ठठेरे वाला जिला फिरोजपुर का किसान हरजिंदर सिंह चार साल से पराली को जलाए बिना खेती कर रहा है और अन्य किसानों को भी पराली न जलाने की प्रेरणा दे रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 04:40 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 04:40 PM (IST)
पराली न जला बढ़ाई खेत की उपज
पराली न जला बढ़ाई खेत की उपज

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : गांव ठठेरे वाला जिला फिरोजपुर का किसान हरजिंदर सिंह चार साल से पराली को जलाए बिना खेती कर रहा है और अन्य किसानों को भी पराली न जलाने की प्रेरणा दे रहा है। डिप्टी कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल ने बताया कि यह किसान 40 एकड़ जमीन में खेती करता है, जिसमें से 15 एकड़ वह ठेके पर लेता है।

किसान हरजिदर सिंह ने बताया कि पराली को जलाने से खेत में मित्र कीड़े जो जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ाते हैं, जलकर नष्ट हो जाते हैं। वह धान की सीधी बिजाई भी कर रहा है। इसके अलावा वह सब्जी की काश्त भी करता है।

किसान का कहना है कि वह आधुनिक यंत्रों का प्रयोग करके पराली को खेत में मिला देता है। अपनी गेहूं और धान की फसल में कृषि विभाग की तरफ से सिफारिश की खादें और दवाओं का प्रयोग ही करता है। उसने कहा कि दूसरे किसानों को भी धान की पराली को आग न लगाकर जमीन में मिलानी चाहिए, जिससे जमीन की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ती है और फसल का झाड़ भी अधिक होता है।

chat bot
आपका साथी