जयकारों के बीच दी गणपति बप्पा को विदाई

स्थानीय मोहल्ला जट्टा में रिक्की वोहरा देवाजी व भक्तों की ओर से गणपति बप्पा को धूमधाम से विदाई दी गई ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:49 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:49 PM (IST)
जयकारों के बीच दी गणपति बप्पा को विदाई
जयकारों के बीच दी गणपति बप्पा को विदाई

संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : स्थानीय मोहल्ला जट्टा में रिक्की वोहरा देवाजी व भक्तों की ओर से गणपति बप्पा को धूमधाम से विदाई दी गई । इस दौरान शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मौरया, लौटकर तुझको आना है, चयन दिल को जब पाना है भजनों और जयकारों से गूंज उठा।

हरिके पत्तन नहर पर सार्वजनिक गणेश उत्सव में श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते नाचते हुए निकले और एक दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर अरुण वोहरा, सिमी वोहरा, बब्बू शर्मा, पूनम रानी, चेतन पुरी, अंजलि मदान, रजनी पुरी, मंजली मदान, प्रीत बेरी, शीतल आदि भक्तजन उपस्थित थे।

आज शोभायात्रा के साथ होगा गणपति का विसर्जन संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री राम

संकीर्तन सभा मंदिर में आठ दिन सुबह व शाम के पूजन के बाद रविवार को शोभायात्रा के साथ गणपति महोत्सव की समाप्ति होगी। इससे पहले शुक्रवार व शनिवार रात्रि मंदिर में विभिन्न आयोजन किए गए। शुक्रवार रात्रि को जहां माता चितपूर्णी लंगर एवं जागरण सोसायटी द्वारा भजनों का गुणगान किया गया। वहीं 18 सितंबर को माता चंचल देवी मंदिर कमेटी द्वारा गणपति जी के भजनों का गुणगान किया गया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा व चेयरमैन रमेश सेठी ने बताया कि नौवें दिन डा. अनिल पाठक द्वारा परिवार सहित गणपति महाराज का पूजन करवाया गया। रात्रि साढ़े आठ बजे से लेकर 10 बजे तक संकीतर्न हुआ। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को मंदिर में गणपति महाराज की स्थापना की गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा व चिमनलाल शर्मा द्वारा गणपति महाराज का पूजन करवाया जाएगा। इसके बाद संकीर्तन होगा और बाद में मंदिर से एक शोभायात्रा रवाना होगी, जोकि विभिन्न बाजारों से होते हुए गंगकैनाल तक पहुंचेगी, जहां गणपति महाराज का विसर्जन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी