बुजुर्ग महिला के मकान पर किया कब्जा, पांच लोगों पर केस

थाना छावनी फिरोजपुर की पुलिस ने पुरानी खलासी लाइन में घर पर कब्जा करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफमामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:06 PM (IST)
बुजुर्ग महिला के मकान पर किया कब्जा, पांच लोगों पर केस
बुजुर्ग महिला के मकान पर किया कब्जा, पांच लोगों पर केस

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: थाना छावनी फिरोजपुर की पुलिस ने पुरानी खलासी लाइन में घर पर कब्जा करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफमामला दर्ज किया है। एएसआइ सुखदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में प्रेमवंती पत्नी परमानंद वासी मकान नंबर 18 गली नंबर एक पुरानी खलासी लाईन कैंट फिरोजपुर ने बताया कि उसके 11 बच्चे है, जोकि सभी शादीशुदा है।

पीड़िता ने बताया कि वसीका नंबर 134 तिथि 13 मई 1985 को दो मरले का प्लाट मदन लाल जैन पुत्र राम जी दास जैन वासी फिरोजपुर से लिया था। 26 अगस्त 2021 को उसकी बेटी सीमा आकर उसको अपने साथ होशियारपुर ले गई, कुछ दिन वहां रहने के बाद वह वापस आई तो उसका पोत्रा अंकुश पुत्र गोपाल, बहू तारा देवी ने उसके घर पर कब्जा कर लिया और उसका सामान बाहर फेंक दिया, जब उसने अपने सामान संबंधी पूछा तो वह उसे बुरा-भला बोलने लग गए और कुछ सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपित अंकुश, रजनी देवी पत्नी अंकुश, तारा देवी पत्नी गोपाल वासी मकान नंबर 18 गली नंबर एकरानी खलासी लाईन, रोहित व प्रियंका पत्नी रोहित खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रंवाई शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम पर महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले पर केस संस, अबोहर : थाना खुइयां सरवर पुलिस ने महिला को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के पति ने आरोपित के खिलाफ पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत की थी, जिसकी पड़ताल साइबर क्राइम सेल द्वारा की गई व एसएसपी की मंजूरी के बाद आरोपित वरिदर कंबोज निवासी खुइयां सरवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी