ईडी करेगी फसलों के मुआवजे में करोड़ों की धांधली की जांच

बाढ़ से फसलों के नुकसान के मुआवजे में करोड़ों की धांधली की शिकायत की जांच ईडी करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:39 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 10:39 PM (IST)
ईडी करेगी फसलों के मुआवजे में करोड़ों की धांधली की जांच
ईडी करेगी फसलों के मुआवजे में करोड़ों की धांधली की जांच

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : बाढ़ से फसलों के नुकसान के मुआवजे में करोड़ों की धांधली की शिकायत की जांच ईडी करेगी। सत्ता पक्ष के नेताओं पर कथित तौर पर दस करोड़ से अधिक की ग्रांट का हेरफेर करने के मामले में फिलहाल फिरोजपुर के अधिकारियों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचे।

डीसी विनीत कुमार का कहना है कि उन्हें अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं लेकिन वे इस मामले पर ध्यान देंगे। शिकायतकर्ता बलजिदर सिंह भी कानूनी विवाद के कारण अंडरग्राउड हैं। शिकायतकर्ता बलजिदर सिंह ने सीबीआई और भारत सरकार की अन्य जांच एजेंसियों को शिकायत भेज कर आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष के नेताओं ने खराबा योजना के तहत फसलों के मिलने वाले मुआवजे में बड़े स्तर पर धांधली की है। आरोप है कि पिछले दस सालों से दस करोड़ से अधिक का मुआवजा दिखाया तो किया गया, लेकिन दिया किसी को नहीं। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उन्होंने सुबूत के तौर पर तत्कालीन तहसीलदार और पटवारी की रिकार्डिंग भी शिकायत के साथ लगाई है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया है कि नेताओं के कहने पर उन्होंने मुआवजे की रिपोर्ट तैयार की है। मुआवजे में करोड़ों की धांधली की जांच पर फिरोजपुर के डीसी विनीत कुमार ने कहा वे अभी नए आए है। जांच पहले से चल रही हो तो वे अभी इस बारे में पता करेंगे और रिकार्ड देखने के बाद ही प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

(बाक्स) शिकायतकर्ता भी अंडर ग्राउंड

शिकायतकर्ता बलजिदर सिंह पर भी थाना सिटी फिरोजपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। जिस कारण शिकायतकर्ता अंडरग्राउंड है। शिकायतकर्ता पहले भी कांग्रेस नेताओं पर सियासी बदलेवाली राजनीति के आरोप लगा चुका है।

chat bot
आपका साथी