डाक्टरों ने 30 तक बढ़ाई हड़ताल, मरीज होंगे परेशान

सरकार के नाराज डाक्टरों ने शुक्रवार तक हड़ताल बढ़ा दी है। सोमवार को डाक्टर हड़ताल पर रहे और ओपीडी बंद रखी। 6वें पे कमीशन की रिपोर्ट से नाराज डाक्टर शुक्रवार के बाद सख्त एक्शन की तैयारी में है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:34 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:34 PM (IST)
डाक्टरों ने 30 तक बढ़ाई हड़ताल, मरीज होंगे परेशान
डाक्टरों ने 30 तक बढ़ाई हड़ताल, मरीज होंगे परेशान

संवाद सूत्र. फिरोजपुर : सरकार के नाराज डाक्टरों ने शुक्रवार तक हड़ताल बढ़ा दी है। सोमवार को डाक्टर हड़ताल पर रहे और ओपीडी बंद रखी। 6वें पे कमीशन की रिपोर्ट से नाराज डाक्टर शुक्रवार के बाद सख्त एक्शन की तैयारी में है। पंजाब सिविल मेडिकल सर्विस (पीसीएमएस) के जिला अध्यक्ष जतिदर कोछड़ ने कहा कि डाक्टर एनपीए 25 से 20 प्रतिशत करने पर नाराज है। सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं। इससे पहले सरकार एनपीए वेतन के साथ जोड़कर देती थी, जो अब अलग कर दिया है। इससे सरकारी डाक्टरों की रिटायरमेंट के बाद पेंशन में कटौती होगी। ये सारी उम्र जान जोखिम में डालकर काम करने वाले डाक्टरों के साथ धोखा है। इससे सरकारी नौकरी छोड़कर प्राइवेट प्रेक्टिस का रूझान बढ़ सकता है, जिसका सीधा जनता को नुकसान है। कोछड़ ने कहा डाक्टर जल्द ही जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। अभी तक एसोसिएशन कई बार 6वें पे कमीशन को लेकर बातचीत करने की अपील करती रही है। डाक्टरों को मजबूरी में हड़ताल करनी पड़ रही है, जिससे मरीज प्रभावित हो रहे है। मगर सरकार बात करने की जहमत नहीं उठा रही।

chat bot
आपका साथी