क्लास में बैंच पर बैठने को लेकर विवाद, सहपाठी को पीटा

डीसी माडल स्कूल की 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों में बैंच पर बैठने को लेकर शनिवार की दोपहर विवाद हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:21 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 10:21 PM (IST)
क्लास में बैंच पर बैठने को लेकर विवाद, सहपाठी को पीटा
क्लास में बैंच पर बैठने को लेकर विवाद, सहपाठी को पीटा

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर कैंट : डीसी माडल स्कूल की 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों में बैंच पर बैठने को लेकर शनिवार की दोपहर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छुट्टी होने के बाद एक छात्र ने अपने डेढ़ दर्जन के करीब साथियों के साथ मिलकर छावनी के बस स्टैंड के पास सहपाठी के साथ मारपीट की। घायल रितिक कंबोज पुत्र प्रेम चंद निवासी बाजेके (गुरुहरसहाय) को सिविल अस्पताल फिरोजपुर दाखिल करवाया गया । उधर, थाना कैंट पुलिस ने आरोपित छात्र मनजिदर सिंह निवासी बहक गुज्जरा (जीरा) समेत उसके 20 अन्य साथियों खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। फिलहाल वे फरार हैं। घायल छात्र का कहना है कि आरोपितों ने उसकी जेब से एक हजार रुपये भी निकाल लिए थे ।

थाना छावनी फिरोजपुर के एएसआइ सुखदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में रीतिका कंबोज निवासी गांव बाजेके गुरुहरसहाय ने बताया कि वे डीसी माडल स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। मनजिन्द्र सिंह पुत्र सुखविन्द्र पाल सिंह वासी बहक गुजरां थाना सदर जीरा भी उसकी कक्षा में पढ़ता है। शनिवार की सुबह बैंच पर बैठने को लेकर हम दोनों में कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। छुट्टी के बाद जब वे छावनी के बस स्टैंड से गुरुहरसहाय के लिए जाने लगा तो मनजिन्द्र सिंह अपने करीब 20 साथियों के साथ आया और मारपीट शुरू कर दी। घायल करने के बाद वे उसकी जेब से एक हजार रुपये भी ले गया। एएसआइ ने बताया कि पुलिस ने मनजिंद्र सिंह समेत 21 आरोपितों पर मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी