पहले नवरात्र मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

चेत्र नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को शहर व छावनी के विभिन्न मंदिरों व घरों में घटस्थापना की गई और मां की अखंड ज्योत प्रज्जवलित की गई। मां के दर्शनों के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:02 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:02 PM (IST)
पहले नवरात्र मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
पहले नवरात्र मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : चेत्र नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को शहर व छावनी के विभिन्न मंदिरों व घरों में घटस्थापना की गई और मां की अखंड ज्योत प्रज्जवलित की गई। मां के दर्शनों के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।

नवरात्र के उपल्क्ष्य में सनातन धर्म मंदिर बस्ती टैंका वाली, मंदिर देवी द्वार, शीतला मंदिर, मंदिर श्री कृष्ण द्वार में संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने दुर्गा स्तुति का पाठ व माता रानी की भेंटें गाकर मां भगवती का गुणगाण किया। मंदिर की प्रधान कैलाशवंती ने कहा कि नवरात्रि मे हर रोज शाम को मंदिर मे संकीर्तन किया जाएगा। कृष्णद्वार मंदिर के पुजारी राकेश वशिष्ठ ने कहा कि हिदू धर्म में चेत्र नवरात्रि का ज्यादा महत्व होता है। माना जाता है इस महीने से शुभता और ऊर्जा का आरंभ होता है और मां के नौ रूपों की पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है।

नव संवत् पर करवाया हवन संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री अग्रवाल सभा फाजिल्का की ओर से एडवोकेट संजीव मार्शल के नेतृत्व में नव संवत् 2078 के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि दी गई व महाराजा श्री अग्रसेन चौक पर सभा के सभी वरिष्ठ सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा भगवा ध्वज फहराया गया। इस मौके संरक्षक सुशील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, सचिव सुरेश गोयल, कोषाध्यक्ष शिव गोयल, सुरेश गर्ग, अजय गुप्ता, सभा के मार्गदर्शक मंडल से बजरंग लाल गुप्ता, शाम सुन्दर अग्रवाल, नंद लाल गुप्ता, पार्षद राकेश गुप्ता सुरक्षा गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य विपण गुप्ता, रोहित गर्ग, विनोद कसेरा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी