काली झंडियों के साथ डीसी दफ्तर एवं अन्य दफ्तरों के कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

सरकार से अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन फिरोजपुर में लगातार डीसी दफ्तर एसडीएम दफ्तर व अन्य दफ्तरों के कर्मचारी लगातार हड़ताल पर चल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 08:01 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 08:01 PM (IST)
काली झंडियों के साथ डीसी दफ्तर एवं अन्य दफ्तरों के कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी
काली झंडियों के साथ डीसी दफ्तर एवं अन्य दफ्तरों के कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सरकार से अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन फिरोजपुर में लगातार डीसी दफ्तर, एसडीएम दफ्तर व अन्य दफ्तरों के कर्मचारी लगातार हड़ताल पर चल रहे हैं। सोमवार 10वें दिन कर्मचारियों ने डी.सी दफ्तर के बाहर सरकार के खिलाफ रोष रैली करके जोरदार नारेबाजी की और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर गुरसेवक सिंह, मनोहर लाल, संदीप कौर, रजनीश कुमार, गुरसेवक सिंह, सुखवंत सिंह, नंद किशोर, बलदेव सिंह, मलकीत सिंह, दलजीत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी